भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी रूसी जोड़दार एलीना वेसनिना के साथ आज यहां आस्टे्रलियाई ओपन महिला युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुंच गई.


 भारत और रूस की इस जोड़ी ने यूनान की एलेनी दानिलियो और रूस की एलेक्जेंद्रा पानोवा को सीधे सेटों में 60 62 से हराया। सानिया और वेसनिना की जोड़ी के इस मैच की खास बात यह रही कि पहले अंक से ही इस जोड़ी अपना दबदबा बना शुरू कर दिया और यह मैच उन्होंने केवल 50 मिनट में ही जीत लिया। जिसमें पहला सेट उन्होंने केवल 19 मिनट में अपने नाम कर लिया।  अब सानियावेसनिना दूसरे दौर में चेक गणराज्य की इवा बिर्नेरोवा और इटली की एलबेर्टा की जोड़ी से भिड़ेंगी.  सानिया और वेसनिना यहां मिश्रित युगल में भी खेल रही हैं। सानिया हमवतन महेश भूपति और वेसनिना भारत के ही लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बना कर खेलेंगी।

Posted By: Inextlive