ओवरलोडिंग रोकने को लगेंगे 300 नए ट्रांसफॉर्मर
आई एक्सक्लूसिव
-फायरप्रूफ जालियों के साथ लगेंगे सभी ट्रांसफार्मर, पब्लिक हो मिलेगी राहत -पिछले साल गर्मियों में जले थे 700 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर -बदलने में लग जाते हैं 36 से 48 घंटे, ट्रांसफॉर्मर जलने की मुख्य वजह ओवरलोडिंग KANPUR: केस्को ने गर्मियों में बेहतर पावर सप्लाई करने की तैयारी तेज कर दी है। गर्मियों में तेजी से बढ़ने वाली पावर डिमांड को देखते हुए केस्को सिटी में 300 डिस्ट्रिब्यूशन लगाएगा। जिससे कि ओवरलोडिंग की वजह से लोगों को पावर क्राइसिस का सामना न करना पड़े। साथ ही ये ट्रांसफॉर्मर फायर प्रूफ जालियों से कवर रहेंगे। ताकि कोई करंट की चपेट में न आए। गर्मियों में जलते हैं ज्यादाकेस्को के सिटी में लगभग 4600 डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। ओवरलोडिंग आदि वजहों से पिछले साल करीब 1000 ट्रांसफॉर्मर डैमेज हो गए थे। ट्रांसफॉर्मर जलने की कई वजह हैं। इनमें सबसे ज्यादा ट्रांसफॉर्मर अप्रैल से अक्टूबर के बीच जले थे। ऐसे ट्रांसफॉर्मर की संख्या 700 से भी अधिक है। शायद यही वजह है कि केस्को ने ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर की समस्या हल करने की तैयारी की है। ओवरलोडिंग की समस्या के हल के लिए केस्को 300 नए ट्रांसफॉर्मर लगाएगा। ये सभी फायरप्रूफ जालियों से घिरे रहेंगे। जो मौजूदा जालियों की तुलना में काफी छोटी होंगी। जिससे कि ट्रांसफॉर्मर से ज्यादा जगह न घिरे और कोई करंट की चपेट में भी न आए।
4600 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगे हैं सिटी में 1000 ट्रांसफार्मर डैमेज हुए पिछले साल 700 ट्रांसफार्मर हुए ओवरलोडिंग का शिकार 300 नए ट्रांसफार्मर गर्मी से पहले लगाए जाएंगे 400 केवीए के होंगे ट्रांसफॉर्मर केस्को अफसर जीसी झा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खरीदने के लिए ऑर्डर किए जा चुके हैं। जल्द ही ट्रांसफॉर्मर आने शुरू हो जाएंगे। ये सभी ट्रांसफॉर्मर 400 केवीए के होंगे। सभी चारों सर्किल में जरूरत के मुताबिक ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। जिससे कि गर्मियों में ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मर न जले। पिछले साल गर्मियों में यूं जले ट्रांसफॉर्मर अप्रैल- 72 मई- 151 जून- 169 जुलाई- 87 अगस्त- 121 सितंबर- 86 अक्टूबर- 63 ।