-न्यूनतम तापमान पहुंचा 2.6 डिग्री सेल्सियस

-दिन और रात के तापमान में अंतर से बढ़ी गलन

LUCKNOW: कई दिनों के बाद संडे दोपहर निकली तेज धूप ने राजधानी के लोगों को कुछ राहत तो दी लेकिन उसके बाद चली सर्द हवाओं ने कंपकपाने पर भी मजबूर कर दिया। संडे को सर्वाधिक न्यूनतम तापमान (2.2 डिग्री सेल्सियसस) बहराइच का दर्ज किया गया, वहीं 2.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राजधानी दूसरे स्थान पर रही। मौसम विभाग के अनुसार शहर के लोगों को फिलहाल कुछ दिनों तक इसी तरह की सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

सुबह छाया रहा घना कोहरा

संडे सुबह से राजधानी भीषण कोहरे की चपेट में नजर आई। दोपहर में अच्छी धूप निकलने से अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को अचानक कोहरे ने शहर को फिर अपनी गिरफ्त में ले लिया और न्यूनतम तापमान में गिरावट आती चली गई। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आए अंतर से सर्द हवाओं का प्रकोप और भी बढ़ गया।

न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार संडे को राजधानी में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे गिरकर 2.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अभी जारी रहेगी ठंड

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आस पास के एरिया में सुबह शाम व रात घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। जिसके चलते ठंड से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 18 व 2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

पाला पड़ने की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में शीतलहर चलने और पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे जाने पर पाला पड़ने के आसार बढ़ जाते हैं। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।

बहराइच सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार रविवार की रात प्रदेश में सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस बहराइच का दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। उसके बाद सबसे कम तापमान 2.6 डिग्री लखनऊ और 2.8 डिग्री सेल्सियस फुर्सतगंज रायबरेली का रहा।

बाक्स

प्रदेश के कुछ शहरों का तापमान डिग्री सेल्सियस में

शहर-- -न्यूनतम

बहराइच 2.2

लखनऊ 2.6

फुर्सतगंज 2.8

कानपुर 3.0

आगरा 3.7

सुल्तानपुर 4.0

वाराणसी 4.4

इलाहाबाद 5.0

गोरखपुर 5.3

बाराबकंी 5.6

Posted By: Inextlive