- शनिवार को आठवें राउंड तक अवनीश की स्थिति मजबूत

- निर्दलीय कांति सिंह से 2746 वोटों से आगे निकले

रुष्टयहृह्रङ्ख : स्नातक लखनऊ खंड निर्वाचन में शनिवार को बाजी पलट गई। भाजपा के अवनीश कुमार सिंह ने छठे राउंड से ही बढ़त बनानी प्रारंभ कर दी, जो आठवें राउंड तक जारी रही। अवनीश निर्दलीय कांति सिंह को 2746 वोटों से पछाड़कर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अब तक अवनीश को 33827 और निर्दलीय कांति सिंह को 31081 वोट मिले हैं। नौवें चरण की गणना भी प्रारंभ हो चुकी है।

पिछड़ गई कांति

शुक्रवार देर रात तक कांति सिंह बढ़त बनाए हुई थीं। यही वजह थी, शनिवार की मतगणना को लेकर दोनों ही खेमों में उत्साह सुबह से ही नजर आया। जैसे-जैसे परिणाम आते गए, गहमा-गहमी बढ़ती गई। चौंकाने वाला मोड़ छठे चरण में आया, जब पांच चरणों से पीछे चल रहे अवनीश कुमार सिंह ने कांति सिंह को 513 वोट से पीछे धकेल दिया।

ऐसे पलटती गई बाजी

मतगणना के चौथे चरण में कांति सिंह को 1149 मतों की बढ़त थी। सुबह पांचवें चरण में भी वह 740 वोटों से आगे बनी रहीं। कभी मतपत्रों की गिनती को लेकर तो कभी प्रशासनिक लापरवाही को लेकर हंगामा भी साथ-साथ होता रहा। उधर, गिनती में पिछड़ने के बाद कांति सिंह के समर्थकों का आरोप है कि प्रशासन वोटों को अवैध करने में लगा है ताकि सत्ताधारी दल के उम्मीदवार को फायदा हो सके।

चलता रहा राउंड, बढ़ती रहीं धड़कनें

मतगणना के दौरान लगातार बढ़त बना रहे भाजपा के अवनीश कुमार सिंह कम अंतर को लेकर परेशान दिखे। वहीं, अवनीश का अंतर खत्म करने के लिए निर्दलीय कांति सिंह समर्थकों के संग गिनती पर पैनी नजर बनाएं रहीं। 14 टेबलों पर हो रही काउं¨टग में दोनों पक्षों के समर्थक ठंड के बाद भी डटे रहे।

Posted By: Inextlive