पंजे के जवाब में साइकिल
- हजरतगंज चौराहे पर सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आ गए आमने-सामने
LUCKNOW: राहुल गांधी के रोड शो के दौरान हजरतगंज चौराहे पर दिलचस्प नजारा दिखा। चौराहे पर पहले से प्रचार कर रहे समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को राहुल ने पंजा दिखाया तो जवाब में सपा कार्यकर्ता साइकिल के पोस्टर दिखाने लगे। मजाकिया अंदाज में हुए इस घटनाक्रम के बाद राहुल की गाड़ी वहां से आगे बढ़ गई। पुलिस के समझाने पर मान गएहजरतगंज चौराहे पर रोज की तरह शाम करीब ब्.फ्0 बजे सपा नेता अनिल यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं की टीम एलईडी वैन लेकर पहुंची थी। गुरुवार को ठीक इसी वक्त राहुल गांधी का रोड शो स्टार्ट हुआ। सपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर मूर्ति के करीब वैन को खड़ा कर सपा की चुनावी मूवी चला दी। इसी बीच राहुल गांधी का स्वागत करने के लिये खड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। जिसके बाद एसपी ईस्ट राजेश कुमार व एएसपी/सीओ हजरतगंज दिनेश यादव ने टकराव टालने के लिये रोड शो निकलने तक सपा कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर एलईडी बंद करा दी।
दिया धैर्य का परिचयएलईडी बंद करने के बाद सभी सपा कार्यकर्ता एक कतार में चुपचाप खड़े हो गए। इसी बीच राहुल गांधी हजरतगंज चौराहे पर आ पहुंचे। राहुल ने वहां खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इसी बीच उनकी नजर लाल टोपी लगाए खड़े सपा कार्यकर्ताओं पर पड़ी। राहुल ने उन्हें भी हाथ दिखाया। इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में मौजूद साइकिल चुनाव निशान वाले पोस्टर लहराने शुरू कर दिये। मजेदार बात यह रही कि उस वक्त राहुल के चेहरे पर मुस्कान थी तो सपा कार्यकर्ता भी खिलखिला रहे थे।