- 24 घंटे बाद कोरोना मरीजों की संख्या में फिर आई गिरावाट, लेकिन नहीं थम रही मौत

- इंदिरानगर और गोमतीनगर में अभी वायरस का खतरा मंडरा रहा

रुष्टयहृह्रङ्ख : शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। 24 घंटे बाद मरीजों की तादाद तीन सौ से नीचे आ गई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कुछ राहत मिली। मगर, वायरस की चेन तोड़ना चुनौती बना हुआ है। राजधानी में गुरुवार को 281 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। वहीं चार मरीजों की विभिन्न अस्पतालों में मौत हो गई। इसके अलावा 312 मरीजों ने वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की।

6324 लोगों के नमूने लिये

सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के मुताबिक अब तक 45037 लोग होम आइसोलेशन में रखे गए। इनमें 42752 ने वायरस को हरा दिया है। वहीं वर्तमान में 2285 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इनका को विड कंट्रोल रूम से अपडेट लिया जा रहा है। वहीं सíवलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 6324 लोगों के नमूने लिए हैं।

गोमतीनगर में नहीं थम रहा वायरस

शहर में इंदिरा नगर, गोमती नगर में सबसे ज्यादा मरीज मिले। यहां हर रोज 25 से अधिक मरीज पाए जा रहे हैं। गुरुवार को इंदिरा नगर में 25, गोमती नगर में 27, रायबरेली रोड के 20, मडि़यांव के 11, हजरतगंज के 10, पारा के सात, तालकटोरा के 12, बीकेटी के 07, आलमबाग के 14, चिनहट के 18, चौक के 17, अलीगंज के 16, निशातगंज के तीन, फैजुल्लागंज के दो, जानकीपुरम के 16, विकास नगर के 10 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। वहीं शेष मरीज अन्य इलाकों के रहे।

Posted By: Inextlive