आज से बसों का इंतजार कम, रोड पर 40 सिटी बसें ज्यादा
35 हजार यात्री अभी कर रहे बसों में सफर
50 हजार यात्री आज से कर सकते हैं सफर 120 सिटी बसें होंगी शहर की सड़कों पर - 80 नहीं आज से शहर की सड़कों पर चलेंगी 120 सिटी बसें - बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को मिलेगी राहत LUCKNOW: सिटी बस के लिए लोगों को अब सड़कों पर इंतजार नहीं करना होगा। ना ही वे ठसाठस भरी सिटी बसों में सफर करने को मजबूर होंगे। नगर निगम की सीमा से बाहर चलने वाली सिटी बसों का संचालन संडे से बंद हो गया। अब ये बसें सोमवार से राजधानी की सड़कों पर चलेंगी, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। मंडलायुक्त ने लगाई रोकसिटी बस प्रबंधन के अधिकारियों के अनुसार मंडलायुक्त के निर्देश पर शहरी सीमा से बाहर सिटी बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब सिटी बसें मोहनलालगंज, देवा, बाराबंकी और बख्शी का तालाब नहीं जाएंगी। इन जगहों पर करीब 40 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा था।
कहीं लग न जाए जामहालांकि यह भी माना जा रहा है कि जब ये 40 बसें शहर की सीमा में चलेंगी तो यहां की सड़कों पर जाम की स्थिति और गंभीर न हो जाए। ऐसे में इन बसों की फ्रीक्वेंसी तय की जाएगी। माना जा रहा है कि इन बसों का संचालन शुरू होने से सोमवार से करीब 50 हजार यात्री इसमें सफर करेंगे।
इस तरह चलेंगी बसें अभी सुबह की शिफ्ट में 30 बसें रोड पर उतारी जाती थी और 45 शाम को। अब नए टाइम टेबल के अनुसार सुबह 45 तो शाम को 55 बसें रोड पर उतारी जाएंगी। इससे सिटी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेंगी। मेंटीनेंस का मिलेगा टाइम जब बसों पर यात्रियों का दबाव कम होगा तो उनका मेंटीनेंस भी बेहतर होगा। उनकी मरम्मत के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। सिटी बस प्रबंधन के अनुसार उनकी कोशिश है कि स्कूल और ऑफिस टाइम में अधिक से अधिक सिटी बसों का संचालन किया जाए। ऐसे में सुबह 8 से 11, दोपहर में 12.30 से 2.00 बजे और शाम को 4 बजे से 7 बजे तक बसों की फ्रीक्वेंसी अधिक रखी जाएगी। कोट आज से शहर के बाहर सिटी बसों का संचालन बंद हो गया है। सोमवार से ये बसें शहर के अंदर चलेंगी। इससे यात्रियों को आसानी से सिटी बसें मिलेंगी। आरिफ सकलेन एमडी, सिटी बस प्रबंधन बाक्स रोडवेज बसें नहीं होने देंगी परेशानीजिन रूट पर सिटी बसों का संचालन बंद हुआ है। वहां यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था कर दी गई है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि चारबाग से बाराबंकी के लिए उपनगरीय डिपो की 10 बसें चलाई जाएंगी।
इन रूट पर भी मिलेंगी बसें रूट बसों की संख्या चारबाग से देवा 4 कैसरबाग से माल 2 कैसरबाग से बरगदिया 2 चारबाग से मोहनलालगंज 10