- महिला डॉक्टर पर उसका चाहने वाला और उसके परिजन डाल रहे शादी करने का दबाव

- केजीएमयू में प्लास्टिक सर्जरी विभाग में महिला रेजीडेंट के साथ सेक्सुअल हरेसमेंट का मामला

LUCKNOW: यह कहानी मोहब्बत की है लेकिन इस लव स्टोरी में ब्वायफ्रेंड ही विलेन का रोल अदा कर रहा है। ब्वायफ्रेंड के पैरेंट्स भी विलेन का साथ दे रहे हैं और लड़की को धमका रहे हैं। इस कारण लड़की के हसबैंड ने शक के आधार पर डाइवोर्स की धमकी तक दे दी है। अपनी शादी को बचाने के लिए और लड़के की हरकतों पर लड़की ने पहले केजीएमयू प्रशासन को शिकायत की थी लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न होता देख उसने एक दिन पहले ही चौक पुलिस में शिकायत की है।

विशाखा कमेटी में नहीं हुई सुनवाई

प्लास्टिक सर्जरी विभाग में महिला सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। मामले पर केजीएमयू की ओर से गठित वीमेन हैरेसमेंट प्रिवेंशन सेल ने लड़की के बयान ले लिए और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लेकिन, उसके बाद आरोपी डॉक्टर को पेशी पर नहीं बुलाया गया। सूत्रों की माने तो लड़की ने कमेटी के समक्ष अपनी शादी और घर बचाने को बचाने की गुहार लगाई थी।

लड़की से शादी करना चाहता है आरोपी

सूत्रों के अनुसार लड़का और उसके पैरेंट लड़की पर दबाव डाल रहे हैं कि वह अपने हसबैंड से डाइवोर्स ले ले और उसके बाद उसके साथ शादी कर ले। यही नहीं आरोपी लड़के ने लड़की के हसबैंड से गलत रिश्तों की भी जानकारी पहुंचा दी। उधर, महिला डॉक्टर के हसबैंड ने अफेयर के शक में डाइवोर्स की धमकी दी है।

लड़की को कर रहे ब्लैक मेल

पीडि़त लड़की ने पिछले हफ्ते ही दोबारा वीसी को पत्र लिखकर लड़के और उसके पैरेंट्स पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। फिर भी वीमेन हैरेसमेंट प्रिवेंशन सेल के सदस्य नहीं जागे। विशाखा कमेटी में लड़की का पक्ष तो सुन लिया गया लेकिन लड़के को अपनी बात रखने के लिए नहीं बुलाया गया। लड़की ने पुलिस को दी तहरीर में विशाखा कमेटी पर ही आरोप लगाया है।

तो ऐसे हो रहा न्याय

सूत्रों की माने तो वीमेन हरेसमेंट प्रिवेंशन सेल की सदस्य डॉक्टर छुट्टी पर चल रही हैं। इस कारण मामले पर दोबारा सुनवाई नहीं हो पा रही। उधर, फिजियोलॉजी विभाग में भी एमबीबीएस मेडिकोज ने रेजीडेंट डॉक्टर पर छेड़खानी आरोप लगाया था जिसकी अब तक सुनवाई नहीं हो पाई है।

Posted By: Inextlive