बेटा स्कूल गेट पर ही रहना जाम में फंसी हूं..
- स्कूली वैन की हड़ताल से स्कूलों के बाहर लगा जाम
- पैरेंट्स के आने पर ही स्कूलों ने बच्चों को बाहर जाने दिया - स्कूलों के बाहर पैरेंट्स के वाहनों की लगी लंबी कतारें LUCKNOW: बेटा स्कूल के गेट पर ही रहनाइधर-उधर मत जाना। मां कितनी देर से गेट पर खड़ी हूं, आप अभी तक आई नहींएक तो शहर में हर जगह मेट्रो काम चल रहा है, ऐसे में स्कूली वैन चालक अपनी मनमानी कर रहे है। मैं तो इधर आती ही नहीं हूं। लेकिन आज आना पड़ा। सीएनजी की हड़ताल के चलते जहां पर कई पैरेंट्स को ऑफिस से दोपहर की छुट्टी लेनी पड़ी वहीं जाम के चलते कई पैरेंट्स अपने बच्चों को टाइम से लेने नहीं पहुंच सके। वैन संचालकों ने की हड़तालसीएनजी वितरण में आ रही समस्या के कारण गुरुवार को स्कूली वैन संचालकों ने दोपहर बाद से अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दी। जिससे न केवल स्टूडेंट्स को प्रॉब्लम हुई बल्कि उनके पैरेंट्स भी परेशान हुए।
लाइन में लगते हैं घंटोंशहर के सभी पेट्रोल पंपों पर जहां से सीएनजी की आपूर्ति की जाती है, वहां पर लंबी लाइने लगी रहती है। चिप लगाकर घटतौली करने वाले पेट्रोल पंपों में वह पंप भी बंद कर दिए गए, जिससे सीएनजी की आपूर्ति की जाती थी। जिसके चलते स्कूली वैन संचालकों को गैस भरवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है।
सीएनजी आपूर्ति सामान्य हो लामार्टीनियर स्कूल के पास सर्व चालक कल्याण समिति ने प्रदर्शन किया और सीएनजी आपूर्ति का संचालन सामान्य करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में एसके मिश्रा और सुनील सिंह ने बताया कि शहर में पिछले डेढ़ महीने से सीएनजी की प्रॉब्लम बढ़ी है। राजधानी में जिलाधिकारी रहे राजशेखर ने शहर में जल्द ही 12 सीएनजी स्टेशन चलाए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन उनके जाने के बाद कुछ नहीं हुआ। दिन में सीएनजी के लिए लाइन में लगेंगे तो बच्चों को टाइम पर नहीं ले सकते। रात में लाइन में लगकर सीएनजी डलवाते हैं और सुबह पांच बजे से बच्चों को लेने का काम शुरू कर देते हैं। विवेक गुप्ता, स्कूली वैन चालक सीएनजी पंपों पर स्कूल वैन के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए ताकि उन्हें यहां ज्यादा टाइम न लगे। रात में घंटों लाइन में लगते हैं तब जाकर कहीं सीएनसी मिलती है। अमित, स्कूली वैन चालकसीएनजी की कमी को दूर करने के लिए शहर में तत्काल कम से कम छह नए स्टेशन शुरू होने चाहिए। जिलाधिकारी ऑफिस में इसको लेकर कई बार बैठक हो चुकी है।
कुन्नू, स्कूली वैन चालक बढ़ेंगे ऑनलाइन स्टेशन ग्रीन गैस लि। के एमडी जिलेदार ने बताया कि आईओसी के साथ बैठक हुई है। इसमें ऑनलाइन स्टेशनों की संख्या बढ़ाने की बात हुई। इसमें वृंदावन सेक्टर 18 में खुले पंप को ऑनलाइन में कनवर्ट किया जाएगा। बुद्धेश्वर में भी ऑनलाइन किए जाने का काम तेजी से चल रहा है। वृंदावन आकाश इनक्लेव के पास मौजूद पंप पर दो डिसपेंसर्स बढ़ाए गए हैं। दुबग्गा में नए पंप खोलने के लिए काम किया जा रहा है। राजधानी में सीएनजी गाडि़यां: 29000 प्राइवेट कार: 13000 उबर: 4000 ऑटो: 4545 टेम्पो: 2500 बसें: 399 वैन: 3000 शहर में सीएनजी स्टेशन अमौसी मदर स्टेशन गोमती नगर मदर स्टेशन इंदिरा ऑटो आईबीपी कोको आईओसीएल, गोमती नगर त्रिकुटा वृंदावन योजना, सेक्टर छह वृंदावन योजना, सेक्टर 18 यूपीएसआरटीसी, गोमती नगर ऑनलाइन स्टेशन वर्मा ऑटो डॉटर बूस्टर स्टेशन प्रकाश अनौरा डॉटर बूस्टर स्टेशन अनुराग पीजीआई ऑनलाइन - दो सीएनजी स्टेशन हुए बंद मडि़यांव के पास स्टैंडर्ड और साकेत फिलिंग स्टेशन गोमती नगर मेंसीएनजी की कमी से लोग कार नहीं चला रहे हैं। सीएनजी कार वाले भी पेट्रोल से वाहन चलाने को मजबूर हैं। शहर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाया जाना जरूरी है।
कैप्टन भानु प्रताप सिंह महानगर सभी कहीं ना कहीं बिजी हैं तभी स्कूल वैन लगवाई है। आज वैन न आने से कितने लोगों अपने प्लान कैंसिल करने पड़े होंगे। कई स्कूलों में टेस्ट चल रहे हैं। बच्चों को स्कूल भेजना भी जरूरी है। मनीषा यादव विभूति खंड एक स्कूली वैन में दस से 12 बच्चें जाते हैं। वैन ना आने से हर बच्चे को लेने उनके घरों से कोई ना कोई आया होगा। एक वैन की जगह पर 12 गाडि़यां स्कूल पहुंचीं। इससे वहां जाम की प्रॉब्लम हुई। ए अली कपूरथला सीएनजी स्टेशनों पर स्कूल वैन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए । इन वाहनों को लाइन में घंटों ना खड़ा होना पड़े। सीएनजी क्राइसेज दूर करने के लिए जल्द अन्य पंप खोले जाए। डा। उमेश प्रसाद आइटी स्कूली वैन की समस्या आज तो सॉल्व हो गई। कई वैन संचालकों ने शुक्रवार को भी वैन संचालन ठप रखने का निर्णय लिया है। सीएनजी प्राब्लम जिला प्रशासन को जल्द सॉल्व करनी चाहिए। जहीर आज से अनिश्चित कालीन हड़तालसीएनजी क्राइसेज के चलते स्कूली वैन संचालक शुक्रवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। सर्वचालक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश जिलाध्यक्ष सुनील सिंह भदौरिया ने बताया कि राजधानी में सीएनजी की आपूर्ति बेहतर करने की मांग की। हम लोगों ने गुरुवार को सीएम योगी से मिलने की कोशिश की लेकिन सदन के चलते मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद हम लोग जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। समिति ने एडीएम सिटी को एक ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से स्कूली वैन के चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे जबकि एक अगस्त से भूख हड़ताल करेंगे।