हाउस टैक्स की 410 करोड़ वसूली का लक्ष्य, पहले से ही 450 करोड़ बकाएदारी
5 लाख 56 हजार कुल भवन स्वामी
3 लाख 52 हजार भवन स्वामी देते टैक्स 450 करोड़ से अधिक बकाया 410 करोड़ नया वसूली लक्ष्य - हाउस टैक्स वसूली में 10 करोड़ अतिरिक्त आय का लक्ष्य - 2 लाख से अधिक भवन स्वामी नहीं देते हैं टैक्स - निगम प्रशासन के सामने शत प्रतिशत वसूली की चुनौती abhishekmishra@inext.co.in LUCKNOW: शहर सरकार की ओर से एक तरफ जहां नए वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट में हाउस टैक्स वसूली के लक्ष्य में दस करोड़ की वृद्धि कर दी गई है, वहीं दूसरी तरफ आलम यह है कि लाख प्रयासों के बावजूद अभी तक 450 करोड़ से अधिक बकाया हाउस टैक्स को वसूला नहीं जा सका है, जिससे संभावना है कि निगम की आय का लक्ष्य प्रभावित हो सकता है। हाउस टैक्स की आय (दिसंबर 19 तक) जोन वसूली (लाख)1 3930.99
2 857.56 3 2868.39 4 2892.375 1163.92
6 1197.97 7 1742.62 8 2561.68 आय का लक्ष्य (2020-21) जोन आय (लाख ) 1 9000 2 2500 3 5500 4 8500 5 2750 6 2750 7 4500 8 4500 इनसे उम्मीदनए वित्तीय वर्ष में हाउस टैक्स की वसूली का लक्ष्य ऐसे घरों से रखा गया है, जो निगम सीमा में आए हैं। वहीं ऐसे मकान भी शामिल हैं, जिन्हें जीआईएस सर्वे के दौरान निगम के अभिलेखों में शामिल किया गया है। इसके साथ ही निगम प्रशासन का प्रयास यह भी है कि जो पुराना बकाया है, उसकी भी वसूली की जाए।
नोटिस के बाद भी असर नहीं निगम प्रशासन की ओर से कई बार बकाया टैक्स वसूलने का प्रयास किया गया, लेकिन शत प्रतिशत वसूली नहीं हुई। पिछले तीन से चार माह में निगम की ओर से लगातार टैक्स बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसका कुछ असर जरूर देखने को मिला। इस कांसेप्ट का असर निगम की ओर से बड़े टैक्स बकाएदारों के घरों और प्रतिष्ठानों के सामने डुगडुगी पिटवाई गई, जिसकी वजह से निगम के कोष में बकाये टैक्स की राशि जमा हुई। हालांकि इसके बाद भी अभी 450 करोड़ से अधिक टैक्स की वसूली की जानी है। 16 अरब आय की उम्मीदनए वित्तीय वर्ष के बजट में 16 अरब 55 करोड़ आय-व्यय का बजट पास हुआ है। अभी यह बजट कार्यकारिणी में पास हुआ है। कई अन्य बिंदुओं पर भी आय की उम्मीद की गई है, जो इस प्रकार है
आय एक नजर में मद आय (करोड़) विज्ञापन शुल्क 10 कल्याण मंडप किराया 02 भवन व बिक्री। 40 पार्किंग ठेका 5 यूजर चार्ज 12 स्टाप शुल्क 50 रोड कटिंग 10 कॉलोनी हस्तांतरण 50 राजस्व वित्त 450 बॉन्ड प्रोत्साहन राशि 26 सिटी बॉंड 200 स्वच्छ भारत मिशन 10 14वां वित्त 123समग्र विकास निधि 75
सीएसआर फंड 10 इस आय के लिए इंतजार सिटी बांड के तहत 200 करोड़ के आय की उम्मीद की गई है। अभी तक तो बांड को जारी नहीं किया जा सका है। जब तक बांड जारी नहीं हो जाता और निवेशक सामने नहीं आते, तब तक इस मद में आय का इंतजार रहेगा। हालांकि निगम प्रशासन का प्रयास है कि अगले माह तक बांड को जारी कर दिया जाए। वहीं यूजर चार्ज के मद में 12 करोड़ का प्राविधान किया गया है। अभी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। ऐसे में जब तक शत प्रतिशत घरों से कूड़ा कलेक्शन नहीं होता है, तब तक हर माह एक करोड़ यूजर चार्ज का लक्ष्य खासा चुनौती भरा साबित होने वाला है। निगम प्रशासन का दावा है कि अगले छह माह के अंदर कूड़ा कलेक्शन की स्थिति में सुधार होगा। वर्जन हाउस टैक्स वसूली का जो लक्ष्य रखा गया है, उसे शत प्रतिशत हासिल किया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से जोनवार अभियान भी चलाया जाएगा। डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त