तो अब 26 गांवों का होगा कायाकल्प
नगर निगम ने सीमा विस्तार के लिए दस और गांवों का किया चयन
अब 16 की जगह 26 गांव होंगे शामिल नगर निगम ने दस गांवों का शुरू किया सर्वे Meerut। नगर निगम के सीमा विस्तार में अब 16 गांव नहीं बल्कि 26 गांवों को शामिल करेगा। निगम ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम सीमा विस्तार में दस गांव और शामिल करेगा। नगर निगम ने दस गांवों का चयन कर सर्वे शुरू कर दिया है। ये 26 गांव होंगे शामिल हाजीपुर, बजौट, जुर्रानपुर, जलालपुर, घाट, पांचली खुर्द, अम्हैड़ा आदिपुर, सलालपुर जलालपुर, रजपुर, कमालपुर, दतावली गेसूपुर, राली चौहान, पावली खास, सिवाया, दुल्हैड़ा चौहान, जेवरी, सिंघावली, महरौली, भूड़भराल, मोहद्दीनपुर, गगोल, भूनी, मामेपुर, हसनपुर, सकरपुर, अलीपुर जजमान इन गांवों का नगर निगम में शामिल करेगा। अब गांवों का होगा विकासनगर निगम ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे में नगर निगम प्रत्येक गांव की जनसंख्या, गांव की आबादी, उसका क्षेत्रफल का सर्वे करेगा। इसके बाद नगर निगम इसमें विकास के लिए एक प्रस्तावित बजट भी तैयार करेगा।
खसरा-खतौनी खंगाल रहा निगम नगर निगम इन दस गांव की खसरा खतौनी खंगाल रहा है। इसके लिए संपत्ति अधिकारी खुद जाकर पूरी रिपोर्ट तैयार कर रहे है।शासन ने 18 जुलाई को और गांवों का चयन करने के निर्देश दिए थे। लिहाजा दस और गांवों का चयन किया गया है। गांवों का सर्वे किया जा रहा है। 16 की जगह अब 26 गांव नगर निगम की सीमा विस्तार में जुड़ेंगे।
डीकेएस कुशवाहा, नगर आयुक्त