कांवड़ यात्रा की सिक्योरिटी का ब्लू प्रिंट तैयार
एडीजी जोन ने कांवड़ मेले की सुरक्षा के संबंध में दी विस्तृत जानकारी
एटीएस और क्यूआरटी की कांवड़ मार्ग पर रहेगी तैनाती 17 से 30 जुलाई तक रहेगा हाई अलर्ट 18 सुपर जोन और 104 जोन में बांटे गए कांवड़ मार्ग Meerut। ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा में सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मेरठ और सहारनपुर मंडल के 9 जनपदों में कांवडि़यों की सुरक्षा और पुलिस सिक्योरिटी का ब्लू ंिप्रंट एडीजी जोन ने मीडिया के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्सेस को कांवड़ मार्ग पर तैनात किया जाएगा। शीर्ष खुफिया एजेंसियों के अलावा हेलीकॉप्टर और ़ड्रोन कैमरों से यात्रा मार्ग पर नजर रखी जाएगी। इस वर्ष भी कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।ऐप बताएगा रास्ता
एडीजी ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए शासन के निर्देश पर एक ऐप बनाया गया है। एंड्रायड और आईओएस पर इस ऐप को डाउनलोड कर आसानी से कांवड़ मार्ग की जानकारी हासिल की जा सकती है।
चाक-चौबंद रहेंगी व्यवस्थाएं मेरठ जोन 18 - सुपर जोन 104 - जोन 53 - सब-जोन 306 - सेक्टर80 - सब-सेक्टर
444 क्षेत्र - जोन के जनपदों में कांवड़ मार्ग पर मिश्रित आबादी वाले। 75 - स्थानों पर वॉच टावर लगाए जाएंगे। 746 - स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 337 - अस्पताल है कांवड़ मार्ग में। स्थानीय पुलिस के अलावा 19 कंपनी 1 प्लाटून पीएसी 2 - कंपनी फ्लड पीएसी 11 - अपर पुलिस अधीक्षक 26 - पुलिस उपाधीक्षक 77 - निरीक्षक 160 - उप निरीक्षक 650 - आरक्षी 2 - यातायात निरीक्षक 5 - यातायात उप-निरीक्षक 15 - यातायात मुख्य आरक्षी 50 - यातायात आरक्षी इसके अलावा 6 - क्यूआरटी 2 - एटीएस टीम हर जोन के लिए एक 3 - बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम 6 - एएस चेक टीम 1 - एंटी माइंस टीम ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ-सहारनपुर मंडल की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी 9 जनपदों में 17 से 30 जुलाई हाई अलर्ट रहेगा। एटीएस, बम डिस्पोजल दस्ता समेत शीर्ष खुफिया एजेंसियां इस दौरान मुस्तैद रहेंगी। प्रशांत कुमार, एडीजी जोन, मेरठ डीएम ने कांवड़ मार्ग की परखीं तैयारियांआगामी 17 जुलाई से प्रारम्भ हो रही है। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां 15 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। डीएम ने भोला की झाल से ग्राम लाहौर गढ नहर की पुलिया तक का निरीक्षण किया।
सड़क पर करें प्रकाश व्यवस्था डीएम ने बताया कि यात्रा के दौरान हाइवे पर निर्माण कार्य बंद रहेंगे तथा कांवड़ पटरी मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया हो गयी है और 15 जुलाई तक यह कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को कावंड़ मार्ग में पड़ने वाले सभी कटों को बंद करने तथा झाडि़यों की छटाई कराने के लिए निर्देश किया तथा बताया कि कावंडियों की सुगमता के लिए मोबाइल टॉयलेट भी लगायें जायेंगे। तैनात रहेंगे जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। कांवड यात्रा की निगरानी ड्रोन, सीसीटीवी व हेलीकॉप्टर से की जाएगी। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष सारस्वत, सीएमओ डॉ। राजकुमार, अपर एडीएम प्रशासन रामचन्द्र, एसडीएम सदर सुनीता सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।