दोपहर में भी चलेगा विशेष सफाई अभियान
- नगर निगम ने बनाई योजना, दिवाली को लेकर विशेष प्रबंध
मेरठ। दीपावली को लेकर नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाने की योजना बनाई है। नगर निगम ने सभी सफाई निरीक्षकों को अपने वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाने की निर्देश जारी कर दिए है। साथ ही अधिकारियों को चेकिंग करने के भी आदेश दिए हैं। दोपहर में होगी सफाई फिलहाल नगर निगम ने इन दिनों दोपहर में सफाई अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसमें प्रति दिन नगर निगम दोपहर में दस वार्ड में विशेष सफाई कर रहा है। प्रतिदिन सुबह सफाई के अलावा यह अभियान चलाया जा रहा है। पानी भी मिलेगा अतिरिक्त सफाई के अलावा नगर निगम ने पानी की भी अतिरिक्त सप्लाई करने का निर्णय लिया है। फिलहाल नगर निगम सुबह चार घंटे और शाम को चार घंटे पानी की सप्लाई करता है।सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दीपावली त्योहार के मद्देनजर सभी सफाई निरीक्षकों को अपने अपने वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा रोजना दस वार्ड में दोपहर में भी सफाई कराई जा रही है।
डॉ। कुंवर सेन, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम