शहर में कूड़े में आग लगाने की घटनाएं नहीं हो रही कम

शास्त्रीनगर और बच्चा पार्क में भी लगाई गई आग, सूचना पर दौड़ी निगम की टीम

देवलोक कॉलोनी में भी खाली प्लॉट में लगाई गई आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू

Meerut। शहर की आबोहवा को साफ रखने के नगर निगम के प्रयास नाकाफी है। हालत यह है कि निगम धूल मिट्टी के गुबार को थामने में लगा है तो वहीं शहर में कूड़ा जलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जुर्माने और सजा तक के प्रावधान भी बेमानी साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर में कई जगह कूड़ा जला। इसकी सूचना मिलने पर निगम की टीम भी दौड़ती नजर आई। बावजूद इसके, कूड़ा जलाने वाले पकड़ में नहीं आए। कई जगह निगम की टीम ने खुद पानी डाल कर आग पर काबू पाया।

शास्त्रीनगर में खाली प्लॉट में जलाया कूड़ा

शुक्रवार को अवकाश होने के बाद भी नगर निगम की टीम शहर में साफ सफाई के लिए अलर्ट थी, ऐसे में निगम का ध्यान पूरी तरह सड़कों की सफाई से लेकर सेनेटाइजेशन के बीच रहा। इस दौरान शास्त्रीनगर नई सड़क पर एक खाली प्लॉट में किसी ने आग लगा दी। आग कूडे के ढेर में लगाई गई थी ऐसे में खाली प्लॉट में पड़े कूडे़ के ढेर ने आग पकड़ ली और पूरे प्लॉट में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों और धुएं के गुबार को उठता देख आसपास के लोगों ने निगम की टीम को सूचना भी दी, लेकिन काफी देर तक निगम की टीम मौके पर नही पहुंची। वहीं, देवलोक कॉलोनी में भी किसी ने खाली पड़े प्लॉट में आग लगा दी। इससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। हालांकि, आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

हो रही खानापूíत

वहीं, शुक्रवार को शहर में कई छोटी छोटी जगहों पर निगम को कचरा जलता मिला निगम की टीम ने आसपास के लोगों से कचरा जलाने वालों की जानकारी भी ली लेकिन जानकारी ना मिलने पर आग पर पानी डालकर उसको बुझा कर खानापूíत कर दी गई। कुल मिलाकर निगम शहर में जगह जगह आग की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।

आग की सूचना पर निगम की टीम मौके पर जाकर आग बुझाती है यह हमारी प्राथमिकता है बाकि आसपास से पूछताछ कर आग जलाने वालों पर कार्रवाई भी होती है। शुक्रवार को अवकाश था इसलिए जुर्माने की कार्रवाई नहीं की गई।

ब्रजपाल सिंह, सहायक नगरायुक्त

ग्रीन वार्ड बनेगी पुलिस लाइन

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक पाने के लिए इस बार नगर निगम किसी स्तर पर कमी नहीं रखना चाहता है। इसके लिए निगम इस बार अधिक से अधिक मात्रा में कूड़ा निस्तारण और होम कंपोस्टिंट को शत प्रतिशत करने का टारगेट लेकर चल रहा है। इस क्रम में निगम ने शहर के वीआईपी वार्ड 32 को शहर ग्रीन वार्ड घोषित कर उसको बतौर ग्रीन वार्ड विकसित करने की कवायद शुरु कर दी है। इसके लिए शनिवार को पुलिसलाइन में नगर निगम हरियाली अभियान की शुरुआत होगी। इसके तहत वार्ड के लोगों को होम कंपोस्टिंग और अपने वार्ड को साफ रखने की जानकारी दी जाएगी। सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि हरियाली अभियान के तहत वार्ड 32 का चयन ग्रीन वार्ड के लिए किया गया है। इसके लिए शनिवार को 12 बजे पुलिस लाइन में कार्यक्रम होगा.इसमें एजेंसी द्वारा लोगों को होम कंपोस्टिंग का लाइव डेमो दिया जाएगा।

हर घर में होगी होम कंपोस्टिंग

निगम का उददेश्य है कि सबसे पहले शहर के वीआईपी वार्ड यानि सिविल लाइन के लोगों को ही होम कंपोस्टिंग के लिए जागरुक किया जाए। इसमें सबसे पहले निगम पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकíमयों को होम कंपोस्टिंग कर पुलिस लाइन में रोजाना निकलने वाले कूडे़ के निस्तारण का प्रयास करेगा। इसके लिए पुलिसलाइन समेत आसपास के सभी मोहल्लों के लोगों को होम कंपोस्टिंग के लिए जागरुक किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नगरायुक्त समेत एसएसपी मौजूद रहेंगे और सभी मौजूद लोगों को होम कंपोस्टिंग के फायदे व कंपोस्टिंग की तकनीक बताई जाएगी।

हरियाली अभियान की होगी शुरुआत

इसके अलावा शहर के पर्यावरण को साफ रखने के लिए निगम द्वारा हरियाली को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत इस ग्रीन वार्ड में अस्थाई कचरा स्थल को साफ कर वहां ग्रीनरी लगाई जाएगी। ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी साथ ही साथ पार्को को विकसित किया जाएगा। इसके लिए भी लोगों को जागरुक किया जाएगा।

Posted By: Inextlive