अधिकारियों ने खंगाली नगर निगम की सुविधाओं की फाइल
- सुविधाओं के आधार पर बनाई जाएगी आगे की रणनीति
- अमृत योजना की प्लानिंग की मंगाई फाइलें Meerut। स्मार्ट सिटी और जेएनएनएमयूआरएम सेल ने चार्ज संभालते ही काम करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकारियों ने निगम के अधिकारियों से बात कर सुविधाओं का हाल जाना साथ ही अधिकारियों से आगे की योजना की भी जानकारी मांगी। अमृत योजना की फाइल मांगी स्मार्ट सिटी और जेएनएनएमयूआरएम सेल के पीके अग्रवाल, अंचुल गुप्ता तथा अरूण सिंह ने मंगलवार को चीफ इंजीनियर केबी वाष्र्णेय से मिल जेएनएनयूआरएम के तहत चल रहे कार्य और आगे होने वाले कार्य की फाइल मांगी। फाइल मांगने के बाद क्या काम हुआ और कितना होना बाकी है। शेष काम में क्याच्अच्छा हो सकता है। उसी हिसाब से आगे की रणनीति तय की जाएगी। सुविधाओं का भी हाल जानाशासन की ओर आई टीम ने नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात कर नगर निगम में क्या-क्या सुविधा हैं और क्या शुरू होने वाली है। इसकी जानकारी हासिल की। साथ ही नगर निगम के पास क्या-क्या संसाधन है। उसकी सूची भी मांगी है।
अधिकारियों में दिखी हलचलसेल के गठन होने और उसमें अधिकारियों की आने से मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों में हलचल दिखाई दी। सभी अपने काम में व्यस्त नजर आए। सभी विभागों में फाइलों को खंगालने का काम किया जा रहा है। वहीं आईटी एक्सपर्ट ने भी आईटी सेल निगम के कर्मचारियों से मुलाकात की और उनसे क्या-क्या बदलाव किया जा सकता है उस पर चर्चा की।