महिला की हत्या में दो गिरफ्तार
200 रुपये के विवाद में हुआ था कोठा संचालिका का कत्ल
Meerut: पुलिस ने कोठा संचालिका के कत्ल करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि गत् 30 अप्रैल को ब्रह्मपुरी चौराहे पर कोठा संचालिका जरीना की दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों युवक कोठे के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दोनों युवकों को दबोच लिया। दोनों युवकों ने कबूल किया कि उनका दो सौ रुपये के लिए विवाद हुआ था। पकड़े गए आरोपी -बिलाल पुत्र दीन मोहम्मद निवासी सब्जी वाली गली सोहराब गेट मेरठ -नवेद पुत्र चांद निवासी सब्जी वाली गली सोहराब गेट मेरठ