वेंडिंग जोन दिलाएंगे अतिक्रमण से मुक्ति
शहर में 30 जगहों पर बनेंगे वेंडिंग जोन
रजिस्ट्रेशन के बाद ही वेंडिग जोन में मिलेगी ठेले खोमचे वालो को जगह Meerut। शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम जल्द ही शहर में 30 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है। इन वेंडिंग जोन में ठेले और रेहड़ी वालो को भी जगह उपलब्ध कराई जाएगी। वेंडिंग जोन के लिए जगह चिंहित करने के बाद अब निगम जगहों को खाली कराने में जुटा हुआ है। नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान ने बताया कि डूडा के सहयोग से वेंडिंग जोन निर्धारित किए गए हैं। तेजगढ़ी चौराहे पर इसके लिए काम भी शुरू हो चुका है। 30 स्थानों पर बनेंगे वेंडिंग जोननगर निगम ने गत माह शहर में अपनी अधिकृत जगहों को चिंहित कर अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत करीब 30 जगहों को वेंडिंग जोन के लिए जगहों का चयन किया गया था।
डिग्गी तिराहे पर इस अभियान के तहत तेजगढ़ी चौराहा स्थित यूनीवर्सिटी रोड पर डिग्गी तिराहे के पास मॉडल वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा। इसके लिए निगम ने गत सप्ताह अभियान चलाकर इस जगह को अतिक्रमण मुक्त करा दिया था। बाकी वेंडिंग जोन भी इसी वेंडिंग जोन की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे।रजिस्टर्ड होंगे ठेले-रेहड़ी वाले
इस वेंडिंग जोन में निगम द्वारा केवल उन्ही ठेले और रेहड़ी वालो को अनुमति दी जाएगी, जो नगर निगम मे रजिस्टर्ड होंगे। इसके लिए नगर निगम ने डूडा कार्यालय में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। रजिस्ट्रेशन के बाद ठेले और रेहड़ी वालो को अपना व्यापार करने के लिए हर माह निर्धारित किराया देने होगा।