ऐढ़े में 1.64 करोड़ से एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण जल्द डॉग्स की हेयरस्टाइल मैनिक्योर स्पा ट्रीटमेंट जैसी होंगी सुविधाएं


वाराणसी (ब्यूरो)शहरों में पॉर्लर कोई नई बात नहीं है। हालांकि, सभी इंसानों के लिए पार्लर इंसानों के लिए खोले गए हैं, लेकिन काशी में अब ऐसी सुविधाएं जानवरों के लिए भी जल्द उपलब्ध होने वाली हैं। पूर्वांचल का पहला कुत्तों (डॉग) का पार्लर लालपुर (मीरापुर बसहीं वार्ड) के ऐढ़े में बनने जा रहा है। इसमें कुत्तों के लिए अलग-अलग हेयरस्टाइल, मैनिक्योर, पैडिक्योर, स्पा ट्रीटमेंट जैसी सुविधाएं मिलेगी.

80 लाख रुपए जारी

नगर निगम ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर खोलने के लिए शासन को 1.64 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसकी स्वीकृति दे दी है। यही नहीं शासन ने इसकी प्रथम किस्त 80 लाख रुपए जारी भी कर दी। इस क्रम में निगम ने एबीसी सेंटर बनाने के लिए लालपुर (मीरापुर बसहीं वार्ड) के ऐढ़े में एक एकड़ भूमि भी चिह्नित कर ली है। सेंटर के भवन का निर्माण दस दिनों के भीतर शुरू करने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने इसमें कुत्तों के लिए पार्लर भी खोलने का निर्णय लिया है। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा। अजय प्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि बनारस में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में लोग कुत्ता पाल रहे हैं। देखरेख के अभाव में कुत्ते विभिन्न रोगों से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसे में महानगरों की भांति बनारस में जानवरों के लिए पार्लर की सुविधा महसूस की जा रही है। इसे देखते हुए एनिमल बर्थ कंट्रोल में पार्लर की भी सुविधा होगी। इसमें कुत्तों के बाल काटने के अलावा, आयल मसाज, कंडीशङ्क्षनग ट्रीटमेंट और हाट पैक जैसी सुविधाएं भी उचित दर मुहैया कराई जाएंगी। वहीं, कुत्तों के आंख, कान और चेहर को साफ किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा शुल्क भी लिया जाएगा.

कुत्तों का बधियाकरण

वर्तमान में शहर करीब 30 से 35 हजार लावारिस कुत्ते हैं। वहीं, पालतू कुत्तों की संख्या करीब बीस हजार है। निगम ने कुत्तों के बधियाकरण करने की जिम्मेदारी मानव गौरव निर्माण संस्थान नामक एक एनजीओ को सौंपी है। वहीं संस्थान अप्रैल से अब तक (यानी 11 माह) में 997 कुत्तों का ही बधियाकरणकर सका है। इस प्रकार एक दिन में औसत दो से तीन कुत्तों का बंध्याकरण हुआ है। अब निगम ने खुद भी कुत्तों के बधियाकरण कराने का निर्णय लिया है। इसकी मंजूरी निगम की सदन से पहले ही मिल चुकी थी। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने बताया कि एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के भवन का निर्माण दस दिनों के भीतर शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि सेंटर स्थापित होने में एक साल का समय लगा सकता है। बताया कि एबीसी सेंटर खुल जाने के बाद प्रतिदिन निगम स्वयं 25 से 30 कुत्तों का बधियाकरण कराने लगेगा। बताया कि एबीसी सेंटर में में आपरेशन थिएटर (ओटी), फीङ्क्षडग रूम, वैक्सिनेशन सेंटर, पैथोलाजी, एक्सरे सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.

Posted By: Inextlive