- मुगलसराय में हुई वारदात, GRP ने आरोपी जवान को भेजा जेल

VARANASI: नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार की देर रात सेना के एक जवान ने महिला यात्री संग छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने सेना के जवान को गिरफ्तार कर बुधवार को दोपहर बाद जेल भेज दिया। सेना का जवान ड्यूटी जॉइन करने डिब्रूगढ़ जा रहा था।

नशे में था धुत

क्ख्ब्ख्ब् डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या ए-ब् के बर्थ नंबर ख्भ् पर गाजियाबाद निवासी नीलम शर्मा (काल्पनिक नाम) नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही थीं। उसी कोच में बर्थ नंबर ख्म् पर देहरादून का रहने वाला सेना का जवान धीरज थापा भी डिब्रूगढ़ जा रहा था। महिला का आरोप था कि सेना का जवान नशे में धुत था। यात्रा केदौरान वह अश्लील हरकतें करने के साथ ही उसपर फब्तियां कस रहा था। कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना। थक हार कर महिला ने इसकी शिकायत कोच अटेंडेंट से की। कोच अटेंडेंट ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। मंगलवार की रात क्क्.क्0 बजे ट्रेन जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या फ् पर पहुंची। यहां पहले से मौजूद जीआरपी व आरपीएफ के जवान महिला के पास पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। इसके बाद महिला से मिली लिखित तहरीर पर जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार की दोपहर जवान को जीआरपी ने जेल भेज दिया।

Posted By: Inextlive