- बिजली नहीं रहने से उपभोक्ता हुए बेहाल

- रोजेदारों को बिजली न रहने से हो रही परेशानी

CHANDAULI: इस झुलसा देने वाली गर्मी का असर ट्रांसफॉर्मरों पर भी पड़ने लगा है। आये दिन कहीं न कहीं ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। नगर पंचायत सैयदराजा के उपभोक्ता अनियमित विद्युत कटौती से पहले ही परेशान थे। शनिवार को रामलीला मैदान के पास लगा ब्00 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी धू धू कर जल उठा। इससे नागरिकों में हाहाकार मच गया। हालांकि अधिकारियों ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ओवरलोड से बढ़ी मुश्किल

नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए लगा विभाग का ट्रांसफॉर्मर गुरुवार की रात जल गया। पर नगर पंचायत द्वारा तत्काल अपना ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया। लेकिन अधिक लोड के चलते यह ट्रांसफॉर्मर शनिवार की दोपहर धू धू कर जल गया। इससे विद्युत की समस्या नगर वासियों के लिए इस कड़ाके की गर्मी व रोजे के समय में किसी मुसीबत से कम नही है। वैसे भी कब बिजली आएगी कब चली जाएगी इसका कोई रोस्टर नहीं है। नगर में बिजली की आपूर्ति मनमाने ढंग से की जाती है। विद्युत विभाग के मनमाने रवैये से नगर क्षेत्र के उपभोक्ता पहले ही त्रस्त थे। नगरवासी मंजीत सिंह, मंगला सिंह आदि ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल ब्00 केवीए का जला ट्रांसफॉर्मर बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है। साथ ही एक ख्00 केवीए का अलग से ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है जिससे बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायत न हो।

Posted By: Inextlive