राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर हुए विभिन्न आयोजन

गंगा के 84 घाटों पर चला सफाई का महाअभियान, नगर निगम के साथ विभिन्न संस्थाओं ने बटाया सफाई में हाथ

VARANASI

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पूरे शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। कई जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सरकारी विभागों से लेकर संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर निगम की ओर से गंगा के 8ब् घाटों पर सफाई का महाअभियान चलाया गया। महापौर रामगोपाल मोहले व कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने दशाश्वमेध घाट झाड़ू लगाकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद संत निरंकारी समाज के तीन हजार सदस्यों ने श्रमदान किया। आईएलएफएस, एनएनसी व एनडीआरएफ के जवान, जायका समेत अन्य संस्थाएं भी साथ थी। आरपी घाट पर नुक्कड़ नाटक समेत अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया गया।

गांधी चबूतरे पर चढ़ाया पुष्प

बीएचयू वीसी प्रो। जीसी त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ गांधी चबूतरे पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं एनएसएस की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत वीसी ने सुंदर बगिया में झाड़ू लगाकर सफाई की। डीएलडब्ल्यू के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने गांधी जयंती को राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। सूर्य सरोवर, कार्यशाला, अधिकारी क्लब समेत कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वित्त सलाहकार जेएन पाण्डेय, एसके जैन, मामन सिंह आदि मौजूद रहे। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो। सोहन लाल यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यापर्ण किया। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चौकाघाट में प्रभारी प्राचार्य केके द्विवेदी ने महापुरुषों के चित्र पर मल्यापर्ण किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मैदागिन में जयंती मनायी गयी। इस दौरान पूर्व सांसद राजेश मिश्र, विधायक अजय राय, सीता राम केशरी, सतीश चौबे आदि रहे। रामनगर के सूजाबाद में कांग्रेस नेता महेश सिंह के नेतृत्व में केक काटकर जयंती मनायी गयी। इस दौरान चंद्रकिशोर, धर्मेद्र भारती, किशन साहनी आदि रहे। जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से टाउनहाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष गार्ड ऑफ आनर देने के बाद शांति पाठ किया गया। इस दौरान डॉ। प्रमोद पाण्डेय, रामसुधार मिश्र, मनोज द्विवेदी आदि रहे। जनता दल यूनाइटेड की ओर से शराब बंदी के समर्थन में जनसम्पर्क की शुरुआत लंका स्थित महामना मालवीय प्रतिमा के पास से की गयी। दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से बुलानाला में हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। प्रणाम संस्था की ओर से नई सड़क स्थित गीता मंदिर के समक्ष जंयती मनायी गयी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के छात्रों ने टाउनहाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान छात्रसंघ पुस्तकालय मंत्री सन्नी केशरी, सौरभ यादव आदि रहे।

स्टेशन का नाम बदलने की मांग

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से संगोष्ठी का आयोजन जगतगंज में किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जन्म मुगलसराय के रेलवे कालोनी में हुआ था। उन्होंने मुगलसराय स्टेशन का पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने की मांग की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आरुणी चंद्र सिन्हा, डॉ। कुमुद रंजन, राकेश सिन्हा आदि मौजूद रहे। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन 'बनारस' के कचहरी स्थित सभागार में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी अवधेश कुशवाहा ने सत्र ख्0क्म् के निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी, दुर्गा प्रसाद, चंद्रमा प्रसाद सिंह रहे।

Posted By: Inextlive