मौसी के दाह संस्कार में आया था सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा शव सीमा विवाद के चलते तीन घंटों तक पड़ा रहा शव परिजन होते रहे बेहाल

वाराणसी (ब्यूरो)क्षेत्र के गंगा तट किनारे गुरुवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने अज्ञात 40 वर्षीय युवक का शव देखा तो सनसनी फैल गई। मुगलसराय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस का एक अमानवीय चेहरा भी सामने आया। लगभग तीन घंटे तक जनपद व वाराणसी पुलिस सीमा विवाद में पड़ी रही। घंटों बाद शव की शिनाख्त वाराणसी के रामनगर मलहिया बस्ती निवासी लकडू साहनी के रूप में हुई.

नहीं चला कोई पता

बताया गया कि बुधवार को लकडू अपनी मौसी के अंतिम संस्कार में भाग लेने सूजाबाद आया था। वह सुबह शव यात्रा में शामिल था। गंगा घाट पर दाह संस्कार करने के पश्चात लकडू की मां और भाई दोपहर को घर जाने लगे। उसी दौरान लकडु ने उनसे थोड़ी देर में आने की बात कही। उधर देर रात तक लकड़ू के घर न पहुंचने पर परिजनों को ङ्क्षचता होने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर पत्नी बबली साहनी व मां पुन्नी देवी परेशान हो गईं।

मौत की सूचना मिली

अगले दिन सुबह लकडु की मौत की सूचना पाकर घर में हड़कंप मच गया। घटना स्थल वाराणसी व चंदौली की पुलिस तीन घंटे तक सीमा विवाद में फंसी रही। स्थानीय लेखपाल के आने पर सीमा विवाद का निवारण होने पर मुगलसराय पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पकड़ू बढईगिरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के चे बच्चों में गोलू (5) व सोनाली (7) वर्ष की है। उसकी मौत कैसे व किन परिस्थिति में हुई इसको लेकर कई तरह का चर्चा व्याप्त रही। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।

गंगा में नहाते समय डूबने से बालक की मौत

नरौली के गंगा घाट पर गुरुवार को नहाने के दौरान 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया.

कस्बा निवासी मोहन ङ्क्षबद का पुत्र अभिमान अपने कुछ साथियों के साथ नरौली गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाते के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग उसे बचाने पहुंचे लेकिन वह पानी में लापता हो गया। इस बीच मल्लाहों ने उसे गहरे पानी से बाहर निकाला और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही अभिमान के परिजनों में रोना -पीटना मच गया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ङ्क्षसह के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजन अंत्यपरीक्षण नहीं कराना चाह रहे थे जिसपर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया.

Posted By: Inextlive