-6 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, बीजेपी-3, कांग्रेस-1, सपा-1 और इंडिपेंडेंट-1सीट पर

VARANASI : वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव आखिरकार सैटरडे को हंगामे के बीच संपन्न हो गया। टाउनहॉल में दिनभर चली चुनावी प्रक्रिया के दौरान पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने 6 मेंबर्स की कार्यकारिणी चुनी, जिसमें 3 सीट पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस, 1 सपा और 1 सीट इंडिपेंडेंट के खाते में गई। कुल 92 जनप्रतिनिधियों ने वोट किया, लेकिन लेट पहुंचने के कारण विधायक रविंद्र जायसवाल वोट नहीं डाल पाए।

7 नाम आने से हुई वोटिंग

मैदागिन स्थित टाउनहॉल में सदन शुरू होते ही मेयर मृदुला जायसवाल ने कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। इसके बाद भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह ने श्रीमती विजय श्री, शिवप्रकाश मौर्य और सुशील गुप्ता के नाम का प्रस्तावित हुआ। इसी तरह कांग्रेस की ओर से सीताराम केसरी और संतोष शर्मा, सपा से मनोज यादव और इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के रूप में बबलू शाह और संतोष शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया। 6 मेंबर की कार्यकारिणी के लिए 7 नाम आने के कारण वोटिंग हुई। दोपहर 1 से 3 बजे तक विधायक, एमएलसी और पार्षदों ने वोट किया। कुल 92 जनप्रतिनिधियों ने वोटिंग की। मतगणना के बाद शाम 5 बजे चुने गए कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी गई। वोटिंग में संतोष शर्मा को हार का मुंह देखना पड़ा।

Posted By: Inextlive