पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को जांच के बाद दिया गया प्रवेश दूसरे दिन का पेपर अभ्यर्थियों की आशा के अनुरूप


वाराणसी (ब्यूरो)यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में रविवार को गजब का उत्साह दिखा। परीक्षा केन्द्रों पर दूसरे दिन का पेपर अभ्यर्थियों की आशा के अनुरूप ही रहा। अधिकतर प्रश्न किताबों से लिए गए थे। जिन अभ्यर्थियों ने किताबों का रिवीजन अच्छे से किया था। वह इस परीक्षा में काफी काम आया। वहीं, बच्चों ने कहा, क्वेश्चन बहुत लांग थे, जिसके चलते वह क्वेश्चन समझने में काफी कन्फ्यूज हो गए। इसलिए एग्जाम में उनका काफी समय बर्बाद भी गया।

शेयर किए एक्सपीरियंस

पेपर देने आए स्टूडेंट्स ने बताया, इस बार पेपर थोड़ा कठिन था। पर निरंतर पढ़ाई के साथ ही अभ्यास करने के चलते पेपर अच्छा हुआ। कथन आधारित पूछे गए प्रश्नों में संशय की स्थिति रही। हिंदी का पेपर काफी अच्छा रहा। विलोम, पर्यायवाची, तत्सम व तद्भव समेत अन्य सवाल पूछे गए थे। सामान्य अध्ययन का पेपर सामान्य स्तर से अच्छा था। इतिहास, भूगोल और विज्ञान से प्रश्न पूछे गए थे।

रीजनिंग के प्रश्न काफी कठिन लगे, पर प्रश्न किताब से आए थे। इसलिए एग्जाम अच्छा ही गया। किताबों की भूमिका काफी अधिक रही। कुल मिलाकर इस बार यूपी पुलिस भर्ती का प्रश्नपत्र कठिन लगा.

सतेंद्र कुमार, अभ्यर्थी

इस बार सामान्य अध्ययन का पेपर काफी कठिन रहा। हिंदी के प्रश्नों को आसानी से हल कर लिया था। रीजनिंग के प्रश्न आसान लगे। गणित के प्रश्न घूमा कर पूछे गए थे। इन्हें समझने में वक्त लगा। कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा।

ओम प्रकाश, अभ्यर्थी

Posted By: Inextlive