- विजयनगर से जगोठ जा रही मैक्स क्यार्की के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

AGASTYAMUNI: विजयनगर से जगोठ जा रही एक मैक्स क्यार्की के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

50 मीटर खाई में गिरी मैक्स

पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार थर्सडे को दोपहर करीब दो बजे अगस्त्यमुनि-विजयनगर से जगोठ कमसाल जा रही मैक्स जीप क्यार्की के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि मैक्स सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गई। घायलों में जगोठ निवासी यशवंत सिंह (34) पुत्र जयपाल सिंह, भरत सिंह (52) पुत्र रधुवीर सिंह, सुरेश सिंह, बचन सिंह, बीरपाल कंडारी पुत्र बचन सिंह कंडारी, नागजगई निवासी नारायण सिंह (47) पुत्र नैन सिंह, आशीष सिंह (21) पुत्र नारायण सिहं, सुभाष सिंह (26) पुत्र दशरथ सिंह, लीला देवी (40) पत्नी प्रेम सिंह, कमसाल निवासी केशर सिंह (47) पुत्र इंद्र सिंह शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Posted By: Inextlive