MUSSOORIE : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मा‌र्क्सवादी के जिला सचिव सुरेंद्र सिंह सजवाण ने थर्सडे प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा किकांग्रेस और भाजपा सांपनाथ और नागनाथ की तरह हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर आ चुकी है। उसका स्थान लेने के लिए भाजपा सभी तरह के हथकण्डे अपना रही है। अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं, तो गरीब और भी गरीब हो जाएगा। दोनों के खिलाफ तीसरा मोर्चा भी मैदान में है। इस मोर्चे में शामिल होने को अपने विकल्प खुले रखे हैं। प्रेसवार्ता में टिहरी लोकसभा से माकपा के प्रत्याशी शिवप्रसाद देवली, कमल भण्डारी उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive