Vijay Diwas 2022 : भारत 16 दिसंबर के दिन को हर साल विजय दिवस के रूप में मनाता है। विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आर्मी हाउस में 'एट होम' रिसेप्शन में राष्ट्रपति मुर्मू पीएम मोदी शामिल हुए। बता दें कि 1971 में आज ही के दिन पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना के सामने घुटने टेक दिए थे।

नई दिल्ली (एएनआई)। Vijay Diwas 2022 : भारत आज 16 दिसंबर को विजय दिवस मना रहा है। पाकिस्तान पर भारत की जीत के आज 51 साल हो गए हैं। वहीं 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में 'विजय दिवस' की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय राजधानी में आर्मी हाउस में 'एट होम' समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया है, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'विजय दिवस' की पूर्व संध्या पर आर्मी हाउस में 'एट होम' रिसेप्शन में भाग लिया।

President Droupadi Murmu attended 'At Home' reception at Army House on the eve of Vijay Diwas. pic.twitter.com/xEX2Ld47ji

— President of India (@rashtrapatibhvn) December 15, 2022

आर्मी हाउस में 'एट होम' रिसेप्शन में पीएम हुए शामिल
वहीं इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि भारत हमारे सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा, जिसके कारण 1971 के युद्ध में जीत मिली। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। पचास साल पहले, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण तब हुआ जब पाकिस्तानी सेना के 93,000 सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने अपने हथियार डाल दिए जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश, पूर्व में पूर्वी पाकिस्तान की मुक्ति हुई।

On the eve of Vijay Diwas, attended the 'At Home' reception at Army House. India will never forget the valour of our Armed Forces that led to the win in the 1971 war. pic.twitter.com/apG69cObzw

— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2022

16 दिसंबर 'विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता
इस दिन को हर साल 'विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 16 दिसंबर, 1971 को पूर्वी पाकिस्तान के मुख्य मार्शल लॉ प्रशासक और पूर्वी पाकिस्तान में स्थित पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाजी ने समर्पण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

Posted By: Shweta Mishra