क्‍या आप जानते हैं संयुक्‍स राष्‍ट्र महासभा का पद संभालने वाली पहली महिला कौन थी। अगर नहीं जानते तो हम आज आप को बताएंगे। जी हां वो कोई और नहीं विजया लक्ष्‍मी पंडित मोतीलाल नेहरू की बेटी थीं। वो जवाहरलाल नेहरू की बहन और इंदिरा गांधी की बुआ थीं। वो उन सभी में बड़ी थीं जिन्‍होंने ने प्रधानमंत्री का पद संभाला फिर वो राजीव गांधी ही क्‍यों ना हों। विजय लक्ष्‍मी के पिता मोतीलाल नेहरू एक धनवान बैरिस्‍टर थे और कश्‍मीरी पंडित कम्‍यूनिटी से संबंध रखते थे। वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्‍होंने भारतीय कैबिनेट मे पद संभाला था।


गांधी जी से प्रभावित थीं विजया लक्ष्मीगांधीजी से प्रभावित होकर उन्होंने भी आज़ादी के लिए आंदोलनों में भाग लेना आरम्भ कर दिया। उनके पति को भारत की स्वतंत्रता के लिए किये जा रहे आन्दोलनों का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार करके लखनऊ की जेल में डाला गया जहाँ 1 दिसम्बर 1990 को उनका निधन हो गया। 1979 में यूनाइटेड ह्यूमन राइटस कमीशन में उन्हें इंडियान रिप्रजेंटेटिव नियुक्त किया गया था।संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष
1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली विजया लक्ष्मी पंडित विश्व की पहली महिला थीं। वे राज्यपाल और राजदूत जैसे कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहीं। उन्होंने इन्दिरा गांधी द्वारा लागू आपतकाल का विरोध किया था और जनता दल में शामिल हो गईं थी। 1962 से 1964 तक उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद संभाला।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra