VARANASI

शादी से पहले लापता हुआ लक्सा निवासी दिनेश प्रजापति बुधवार को जमशेदपुर के टाटा नगर स्टेशन के सामने चाईबासा बस स्टैंड के समीप बदहवास हालत में झारखंड पुलिस को मिला। मंगलवार को उसकी शादी होनी थी। पुलिस की सूचना पर परिजन उसे लेने रवाना हो गए। दिनेश की शादी बजरडीहा निवासी खुशबू के साथ होनी थी। मंगलवार की सुबह क्0 बजे घर से जूता खरीदने के लिए निकला। बेनियाबाग बाजार पहुंचा तो वहां एक साधु उससे मिला। साधु ने चाय पिलाने को कहा। फिर साधु ने पैसे की मांग की। उसने उसे बस का भाड़ा दिया। तब साधु ने उसे पीने के लिए पानी दिया। उसने पहले जल पीने से मना कर दिया लेकिन साधु ने कहा कि भगवान का प्रसाद है, ग्रहण कर लो। उस जल के पीने के बाद क्या हुआ, उसे याद नहीं है। दिनेश का कहना है कि वह टाटानगर कैसे आया, यह भी उसे याद नहीं है। उसकी सोने की चेन, अंगूठी व दो हजार रुपये गायब हैं। दिनेश मूर्तिकार है। उसके राजेश व रवि, दो भाई हैं। दोनों दिनेश को लेने जमशेदपुर के लिए निकल गए हैं।

Posted By: Inextlive