आज दीपिका पादुकोण बॉलीवुड का एक चर्चित नाम हैं। फराह खान की सुपरहिट फिल्‍म ओम शंति ओम में शाहरुख खान के साथ अपने करियर का शानदार आगाज करने वाली दीपिका का सफर आसान नहीं रहा है। बैटमिंटन खिलाड़ी रही दीपिका ने प्‍यार में धोखा खाने और उसके बाद डिप्रेशन में चले जाने का दर्द झेल चुकी हैं। डिप्रेशन से गुजरने के बाद ही उन्‍होंने लिव लव लॉफ फाउंडेशन की शुरूआत की ताकि लोगों को अवसाद से उबरने में मदद कर सकें। ऐसी ही हैं वो आज बॉलीवुड की हाइएस्‍ट पेड एक्‍ट्रेस में गिनी जाने वाली दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म के रिलीज की तैयारी में लगी हैं। ऐसे में क्‍या आपको उनके संघर्ष के दिनों के वो म्‍यूजिक वीडियो और एड्स याद हैं जिन्‍होंने उनको पहचान दी। नहीं तो चलिए हम आपको ऐसे ही पांच वीडियो दिखाते हैं।

क्लोज अप एड
ये है दीपिका का पहला वो एड जिसमें उनके बबली लुक और स्माइल को पहचान मिली। क्लोज अप का ये एड आज भी लोगों के जहन में ताजा है।

 


लिरिल ऑरेंज एड
बच्चों के साथ मस्ती करती ये दीपिका याद गए या भूल गए जो लिरिल ऑरेंज के एड में दिखी थी।

 

दीपिका पादुकोण के इन दस अवतारों से होंगे आप अनजान

लिम्का एड  ये तो याद होगा दीपिका का लिम्का फन, जिसमें बारिश की बूंदे हैं और दीपिका का भीगा भीगा हुस्न है।

 

नाम है तेरा
जी हां ये वो पहला म्यूजिक वीडियो जिसमें दीपिका नजर आयी थीं। हिमेश रेशमिया के कंपोज और गाये गानों पर थिरकती दीपिका के सब लोग दीवाने हो गए थे। अलबम था नाम है तेरा।
OMG! दीपिका पादुकोण के खुद परिचय देने पर भी ये शख्स नहीं पहचान सका उनको

 

 

सिग्नेचर जींस एड
ये हैं दीपिका सिग्नेचर जींस के एक हॉट और ग्लैमरस एड में।   
Quiz: सनी लियोन जन्मी थीं कनाडा में तो कहां पैदा हुई दीपिका पादुकोण?

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth