Weather Update Today : साइक्लोन मोचा की वजह से बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी तेज हवाएं चलने के आसार है। आइए जानें माैसम का हाल...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Weather Update Today : भारत में एक बार फिर माैसम का मिजाज बदलेगा। बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रशेन की वजह से चक्रवाती तूफानी मोचा को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। दक्षिण-पूर्व खाड़ी और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में सभी पूर्वी राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया पहले ही बन चुका है। मौसम कार्यालय के अनुसार, चक्रवात मोचा के 9 मई को एक डिपेशन में बदलने और 10 मई को एक चक्रवात में बदलने की संभावना है।दिल्ली में भी माैसम का मिजाज बदला रहेगा
इसकी वजह से आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, अरुणाचल और मेघालय में बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में भी माैसम का मिजाज बदला रहेगा। यहां तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इस संबंध में आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा तूफान के 12 मई के आसपास बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने छोटे समुद्री जहाजों और मछुआरों को मंगलवार से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा अधिकारियों से 8 से 12 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्यटन और शिपिंग को भी रोकने को कहा है।

Posted By: Shweta Mishra