भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को कोलकाता में टीएमसी में शामिल हो गए। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू होने वाले हैं।


कोलकाता (एएनआई)। भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। टीएमसी में शामिल होने के ठीक बाद यशवंत सिन्हा ने कहा देश आज एक अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है। लोकतंत्र की ताकत लोकतंत्र की संस्थाओं की ताकत में निहित है।न्यायपालिका समेत ये सभी संस्थान अब कमजोर हो गए हैं।आज बीजेपी के साथ कौन खड़ा है?भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी के समय में भाजपा सर्वसम्मति में विश्वास करती थी लेकिन आज की सरकार दबाव बनाने और जीतने में विश्वास करती है। अकालियों, बीजद ने भाजपा छोड़ दी है। आज बीजेपी के साथ कौन खड़ा है? वह अप्रैल 2018 में भाजपा छोड़ने का फैसला करने तक भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता थे।विधानसभा चुनाव आठ चरण में होंगे
पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव आठ चरण में होंगे। राज्य की 16 वीं विधानसभा का कार्यकाल इस वर्ष 30 मई को समाप्त होगा। पश्चिम बंगाल की 17 वीं विधानसभा के लिए कुल 7,34,07,832 मतदाता अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। यहां टीएमसी, कांग्रेस-वाम गठबंधन और भाजपा के साथ त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

Posted By: Shweta Mishra