इंग्‍लैंड के सबसे बड़े और पुराने मैनचेस्‍टर एरेना में एक कॉन्‍सर्ट के दौरान आतंकीवादी हमले में 22 लोगों की जान चली गई। 50 से ज्‍यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। हम आप को आज मैनचेस्‍टर के एरेना ग्राउंड के बारे में बताने जा रहे हैं।

इंग्लैंड का सबसे पुराना ग्राउंड है मैनचेस्टर एरेना
1995 में मैनचेस्टर एरेना को बनाया गया था। इसे मैन एरेना के नाम से जाना जाता है। यह हंट्स बैक में बना हुआ है जो इंग्लैंड के मैचचेस्टर शहर में स्थित है। इसे एसएमजी यूरोप द्वारा संचालित किया जाता है। यह इंग्लैंड का सबसे बड़ा और पुराना स्टेडियम है। यहां एक साथ 21000 लोग मैच और कॉन्सर्ट का मजा ले सकते हैं। जब हमला हुआ उस दौरान यहां 20 हजार से ज्यादा लोग थे। 2007 में इसे प्रिस्टीजियस इंटरनेशनल वेन्यु के अवार्ड से भी नवाजा गया था।

21 हजार लोग एक साथ बैठ सकते हैं
यह एरेना यूरोप का ऐसा पहला इंडोर वेन्यू था जहां लोग 360 डिग्री में बैठ सकते थे। इस एरेना को 2000 के समर ओलंपिक्स की बिट जीतने की खुशी में बनाया गया था। इसे 1995 में खोला गया था। इस दौरान इसके कई नाम बदले। इसका नाम मैनचेस्टर एरेना इसे 2012 में मिला। यह एक मल्टीपर्पज स्पेस है। यहां कई तरह के इंडोर खेल होते हैं साथ ही म्यूजिक कॉन्सर्ट भी होते हैं। मैनचेस्टर एरेना में सोमवार रात हुए धमाके में करीब 22 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और करीब कई लोग घायल हैं। यहां मशहूर पॉप सिंगर एरियाना ग्रैंड का कॉन्सर्ट चल रहा था। यह एक आतंकवादी हमला था जिसमें हमलावर भी मारा गया।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra