इंसान को सपने क्‍यों और कैसे आते हैं यह शायद हम सभी को पता है। लेकिन कुत्‍ते सोते समय किसका सपना देखते हैं इससे आप अनजान होंगे। या यूं कहें आपने इसके बारे में कभी सोचा ही नहीं। एक रिसर्च सामने आई है जिसमें बताया गया है पालतू कुत्‍ता सोते समय किसके बारे में सोचता है। पढ़ें पूरी खबर...

ऐसा होता है कुत्तों का सपना
कुत्ता काफी वफादार जानवर होता है। मालिक के प्रति उसका यह प्रेम उसके सपने में भी रहता है। आपका प्यारा डॉगी जब भी गहरी नींद में होगा, उसके सपने में मालिक का चेहरा ही दिखाई देगा। यह बात हम नहीं एक रिसर्च में कही गई है। हावर्ड मेडिकल स्कूल की क्लीनिकल एंड इवोल्यूशनरी साइकोलॉजिस्ट डॉ. डिएड्रे बैरेट ने यह बात बताई है। डॉ. बैरेट पिछले कई सालों से ह्यूमन स्लीपिंग को लेकर स्टडी कर रही हैं। वह कहती हैं कि डॉग्स भी इंसान की तरह रोजाना होने वाली बातों से जुड़े सपने देखते हैं। सपने में अक्सर लोगों को इल लॉजिकल और विजुअली चीजें दिखाई देती हैं यही बात कुत्तों के सपने में भी है। जानवरों को कुछ अलग तरह के सपने आते हैं यह कोई नहीं कह सकता।

सपने में आता है मालिक का चेहरा
डॉ. बैरेट की मानें तो डॉग्स अपने मालिक से ज्यादा अटैच होते हैं। ऐसे में जब वो सोते हैं तो सपने में मालिक का चेहरा उनकी आंखों के सामने घूमता है। कई बार तो यह मालिक द्वारा किए दुलार और मार दोनों को देखते हैं। बैरेट कहती हैं कि सभी स्तनपायी जंतुओं का सपने देखने का तरीका एक ही होता है। अब वह चाहे इंसान हो या कुत्ता। जब ये जीव गहरी नींद में होते हैं तो इनके दिमाग काम करना बंद कर देता है। इस अवस्था को Rapid Eye Movement (REM) बोला जाता है। यही इंसानों में भी होता है।

बिल्लियां अपना शिकार ढूंढती हैं

जहां एक ओर इंसान और कुत्तों के सपने में काफी समानता है तो बिल्लियों के लिए यह केस उल्टा है। बिल्लियां शिकारी प्रवृत्ति की होती हैं। ऐसे में वो सपने में भी चूहे की तलाश करती रहती हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari