फिल्में समाज का आईना होती हैं लेक‍िन कई बार लोग इनसे गलत तरीके से सीख लेते हैं। हाल ही में तेलंगाना में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महि‍ला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के ल‍िए अपने पत‍ि को मौत के घाट उतार द‍िया। हालां‍क‍ि आधार कार्ड ने उसकी सारी पोल खोल दी। खास बात तो यह है क‍ि इस पूरे मामले में लोग मह‍िला और उसके प्रेमी द्वारा बनाए गए प्‍लान को सुनकर हैरान हो रहे हैं। जानें क्‍या क‍िया था उन्‍होंने प्‍लान...

फिल्म को देखकर प्लान
तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में स्वाति रेड्डी और पुलिस के हत्थे चढ़े उसके प्रेमी राजेश ने एक बड़ा खुलासा किया है। स्वाति रेड्डी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सुधाकर रेड्डी की हत्या कर दी थी। इसके लिए उसने येवादू फिल्म को देखकर प्लान किया था।

प्लास्टिक सर्जरी करा दी
इसके बाद स्वाति ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को बताया कि उसके पति सुधाकर हादसे में गंभीर रूप से जख्मी गए हैं। ऐसे में उसके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत है। परिजन इसके लिए तैयार हो गए। इसके बाद प्रेमी राजेश की प्लास्टिक सर्जरी हो गई।

सारा प्लान फेल हो गया
राजेश आराम से सुधाकर बनकर रह रहा था लेकिन घरवालों को उसकी कुछ आदतों से शक होने लगा था। उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने जब सुधाकर के आधार कार्ड पर राजेश की उंगलियों के निशान लिए तो सारा प्लान फेल हो गया। सच्चाई सामने आ गई।

गुजरात चुनाव: आज ये काम करने वाले देश के पहले PM होंगे मोदी, यहां पढ़ें उनकी 'सी-प्लेन' स्ट्रेटजी

 

Posted By: Shweta Mishra