सउदी अरब की सेना में अब महिलाएं भी भर्ती हो सकेंगीं। दुनिया में महिलाओं पर सबसे ज्‍यादा प्रतिबंध लगाने वाले देश के क्राउन प्रिंस लगातार साहसिक फैसले ले रहे हैं। वे अपने सउदी अरब को एक उदारवादी देश के रूप में दुनिया के सामने पेश करने की कोशिश में लगे हैं। यही वजह है कि वे लगातार सुधारवादी फैसले ले रहे हैं। हालांकि नए कानून के मुताबिक सउदी अरब की सेना में महिलाओं की सेवा स्‍वैच्छिक होगी। भर्ती के लिए उनकी योग्‍यता हाई स्‍कूल डिप्‍लोमा तय की गई है। सउदी अरब प्रेस एजेंसी के मुताबिक महिला सैनिकों की नियुक्ति मक्‍का मदीना रियाद कासिम असीर अल-बहा और शरकियाह में की जाएगी। महिलाओं को युद्ध संबंधी कोई भूमिका नहीं दी जाएगी लेकिन पहली बार सुरक्षा संबंधी पदों पर नियुक्त किया जाएगा। 25 से 35 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।


तेल की कमाई पर पल रहा देश कर रहा भविष्य की तैयारीदरअसल तेल कीमतों में लगातार गिरावट के चलते सउदी अरब की अर्थव्यवस्था की रफ्तार कुंद पड़ चुकी है। इस देश को भी अंदाजा हो चुका है कि तेल की कमाई से अब अर्थव्यवस्था को भविष्य में जिंदा रख पाना बहुत मुश्किल होगा। यही वजह है कि यह देश अपनी कट्टरता को भी ताक पर रख कर ऐसे-ऐसे फैसले ले रहा है कि एक दशक पहले इस इस्लामिक राष्ट्र से कोई उम्मीद नहीं कर सकता। ये सब दुनिया भर को एक मैसेज देना है कि सउदी अरब एक लिबरल देश है और यहां औरत हो या मर्द यहां तक रोबोट सबको आजादी से जीने का हक है।सउदी में महिलाओं को मिली बाइक-ट्रक चलाने की अनुमति
सऊदी यातायात महानिदेशालय ने शुक्रवार को नए नियमों का ब्योरा दिया। उसने कहा कि हम महिलाओं को मोटरसाइकिल और ट्रक चलाने की इजाजत देंगे। शाही आदेश में कहा गया है कि ड्राइविंग कानून महिला और पुरुष दोनों के लिए समान होगा। महिलाओं द्वारा चलाई जाने वाली कार के विशेष नंबर प्लेट नहीं होंगे। सड़क दुर्घटना में शामिल या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली महिलाओं के लिए विशेष केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों का संचालन महिलाएं करेंगी।


महिलाओं को कार खरीदने और चलाने की दी परमिशनसउदी अरब ने महिलाओं को पहली बार ड्राइविंग की इजाजत देकर दुनिया को चौंका दिया था। दरअसल यह देश एक कट्टर इस्लामिक देश है। इस देश में महिलओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध था। लेकिन महिलाओं को वाहन चलाने की इजाजत देकर सबको चौंका दिया। खैर इससे वहां की महिलाओं में काफी खुशी का माहौल है। वे कार की स्टेरिंग पकड़े सेल्फी और तस्वीरें खिंचवा कर अपनी खुशी का इजहार भी कर रही हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh