लड़कियों से जब मन मे दोस्‍ती करने का ख्‍याल आता है तो आप थोड़ा नर्वस हो जाते हैं। आप सोचते हैं कि सामने वाली लड़की आप के दोस्‍ती के प्रपोजल या आप के बात करने पर कैसा रिएक्‍ट करेगी। इसी झिझक के चलते कई बार आप जिसे बेहद पसंद करते है उससे बात नही कर पाते हैं। आप का एक गलत फैसला दोस्‍तों के बीच दूरियां बड़ाने लगता है। आज हम आप को कुछ ऐसी रोचक बातें बताने जा रहे हैं जिनसे आप पहले से ही सामने वाले के व्‍यक्तिव के बारे मे जान सकते हैं कि वो कैसा है और बात करने पर उसका व्‍यवहार कैसा होगा खासकर जब आप किसी लड़की से दोस्‍ती करने का मूड बना रहे हों। जिन लड़कियो से आप दोस्‍ती करने के लिए बेहद उत्‍सुक रहते हैं।


वृषभ, Taurus (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)वृषभ राशि वाली लड़कियां जब किसी की दोस्त बनती हैं तो हमेशा के लिए। यू कहिए बेस्ट फ्रेंड फॉर एवर। कई लड़कियां तो दस-दस साल तक दोस्ती बनाए रखती हैं। इस राशि की लड़कियों के बहुत ज्यादा दोस्त नहीं होते। ये कम लोगों से दोस्ती करती हैं और जिससे करती हैं उससे बहुत अच्छी दोस्ती होती है।कर्क, Cancer (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)


कर्क राशि की लड़कियां जिससे दोस्ती करती हैं उसका ख्याल जरूरत से ज्यादा रखती हैं। अगर आप मुसीबत में हैं तो ये आपका साथ कभी नहीं छोड़ेंगी। कर्क राशि की लड़कियां अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में भी देरी नहीं करती हैं। हां खुद के बारे में केयरलेस रहती हैं और कभी-कभी कड़वा व्यवहार भी करती हैं। दिल से ये अपने दोस्तों के बेहद करीब होती हैं।कन्या, Virgo (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि की लड़कियां अपने दोस्त की हर बात का हिसाब रखती हैं। इनका व्यवहार कभी-कभी कड़वा हो जाता है। जब उनके मन का कुछ नहीं हो पाता है। दिल से वो कभी किसी का बुरा नहीं चाहती हैं। इनसे दोस्ती करके आपको कभी पछताना नहीं पड़ेगा। सलाह देने के मामले में भी ये सबसे आगे रहती हैं। इस राशि की लड़किया खूबसूरती के साथ बेहद बोल्ड भी होती हैं।वृश्चिक, Scorpio (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या,यी, यू)वृश्चिक राशि की लड़कियां जितनी अच्छी दोस्त होती हैं, उतनी ही बड़ी दुश्मन बन सकती हैं। यह इनकी खासितय कहें या पागलपन। ये लड़कियां अपने ऊपर किए गए अहसान को भूलती नहीं और किसी के लिए कुछ तभी करेंगी जब सामने वाला कुछ करेगा। ये दोस्तों का चुनाव भी बहुत सोच समझ कर करती हैं।मकर, Capricorn (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि की लड़कियां दोस्ती जितने मन से करती हैं टूटने पर उतनी ही ज्यादा दुखी भी होती हैं। ये अपने दोस्तों को सलाह देने में जरा भी देर नहीं करतीं। दोस्तों की भलाई के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। ये अपने फ्रेंड सर्किल में बाहरी व्यक्ति की एंट्री तब तक नहीं पसंद करतीं जब तक वो उनका दोस्त न बन जाए। ये काफी सामाजिक होती हैं और इनकी दोस्ती वृश्चिक और मीन राशि वालों से अच्छी होती है। ये बहुत ही खुशमिजाज होती हैं।मीन, Pisces (दी, दु, थ, था, दे, दो, चा, ची)मीन राशि की लड़कियों से अगर आपको दोस्ती करनी है तो एक बात का हमेशा ध्यान रखें ये अपनी निजी जिंदगी में दखल बर्दाश्त नहीं करतीं। आप चाहे इनके जितने करीब क्यों न हों कोई न कोई बात ऐसी जरूर रहती है जो वो हमेशा छिपा कर रखती हैं। मीन राशि की लड़कियों का मूड कब बदल जाए यह भी पक्का नहीं रहता। ये बहुत मूडी होती है पल मे हंसना पल मे गुस्सा होना इनती फितरत होती है।

Posted By: Prabha Punj Mishra