तीन मंजिला छत से युवक गिरा, घायल
-बादशाहीनाका इलाके में हुई घटना, प्राइवेट जॉब करता है युवक
KANPUR : बादशाहीनाका में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक तीन मंजिला छत से गिर गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको परिजनों ने हैलट में एडमिट कराया है। उसने सुसाइड करने की कोशिश या ये हादसा है। ये पता लगाया जा रहा है।बादशाहीनाका में रहने वाला राकेश अवस्थी (ख्8) प्राइवेट जॉब करता है। उसकी ख्ख् जुलाई को शादी हुई थी। वो सोमवार की सुबह इंडियन ओवरसीज बैंक की छत से गिर गया। जिसे देख इलाकाई लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। परिजन उसको गंभीर हालत में हैलट ले गए। जहां उसे एडमिट कर लिया गया। कुछ लोगों का कहना है कि उसने घरेलू कलह से परेशान होकर जान देने की कोशिश की। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वो टंकी साफ कर रहा था कि उसका पैर फिसल गया। फिलहाल अभी सच्चाई का पता नहीं लगा। एसओ का कहना है कि पुलिस पड़ताल कर रही है।