lucknow@inext.co.in

LUCKNOW: राजनाथ सिंह के शपथ पत्र के मुताबिक उनकी कुल चल संपत्ति मौजूदा समय में करीब दो करोड़ 17 लाख है। राजनाथ के पास 1,64,58,260 रुपये व पत्नी सावित्री सिंह के पास 53,03,869 रुपये की चल संपति है। इसमें बैंक नकदी, एफडी, ज्वैलरी सहित अन्य चल संपत्ति शामिल है। गत चुनाव के दौरान उनके पास एक करोड़ दो लाख रुपये की चल संपत्ति थी। इसमें राजनाथ के नाम 61.71 लाख और पत्नी के नाम पर 40 लाख रुपये थी।

अचल संपत्ति

राजनाथ के पास कुल 2,97,30580 रुपये की अचल संपत्ति है। गत चुनाव के दौरान उनकी कुल अचल संपत्ति करीब एक करोड़ 90 लाख थी। इनमें गृह जिला चंदौली में कृषि योग्य जमीन के अलावा लखनऊ में गोमतीनगर का मकान भी शामिल है।

ज्वैलरी

करीब 60 ग्राम सोना कीमत 1.90 लाख रुपये। तीन लाख के रत्न। पत्नी के पास 750 ग्राम सोना, कीमत करीब 25 लाख। चांदी 2.5 किग्रा, कीमत 5।50 लाख।

राजनाथ सिंह ने रोड शो के बाद लखनऊ लोकसभा सीट से भरा पर्चा, माैजूद रहे कई बड़े नेता

शस्त्र

रिवाल्वर और दोनाली बंदूक।