न्यूजीलैंड रेस्टोरेंट की घटना

न्यूजीलैंड के एक रेस्टोरेंट में कियान वी शो नाम का एक शख्स काम करता था। 28 साल के कियान की गर्लफ्रेंड भी उसी रेस्टोरेंट में उसके साथ काम करती थी। एक दिन साथ काम करने वाला एक लड़का और कियान की गर्लफ्रेंड साथ बैठकर खाना खा रहे थे। तब वह लड़का कियान की गर्लफ्रेंड की प्लेट में से उसका झूठा हॉटडॉग उठाकर खा लेता है। यह बात कियान को पता लगी तो उसे बहुत गुस्सा आता है।

गर्म पानी डालने पर नौकरी से निकाला

कियान तब तो कुछ नहीं कहता पर अगले दिन लंच के वक्त वह अपना गुस्सा निकालने का तरीका ढूंढ चुका होता है। फिर वह मौका देखते ही एक बाल्टी में गर्म पानी भरता है और उस लड़के पर जाकर पलट देता है। इस बेवकूफी भरी हरकत के लिए कियान को नौकरी से निकाल दिया गया। साथ ही उसपर केस भी चल रहा है। वहीं जिस लड़के पर खौलता पानी डाला गया वह हॉस्पिटल में भर्ती है। द सन के मुताबिक उसे ठीक होने में सालों का वक्त लग जाएगा।

Weird News inextlive from Odd News Desk