लड़की खुश दिख रही
हाल ही में फेसबुक के Mediatakeout नाम के पेज पर एक बड़ा शॉकिंग वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स एक कुत्ते के पट्टे को कुत्ते के गले में नहीं बल्कि एक महिला के गले में डालकर घूम रहा है। महिला के गले में पड़े पट्टे की डोर एक इंसान के हाथों में ही है। गुलाबी रंग के पट्टे में बंधी वह लड़की और उसे बांधने वाला वह लड़का दोनो ही सफेद रंग के टीशर्ट और टॉप पहने हुए हैं। लड़का उसे सड़के के चारो ओर टहला रहा है। लोग उसे देखकर वीडियो भी बना रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि पट्टे में बंधी वह लड़की भी काफी खुश दिख रही है। वह लड़के के दिशा निर्देशों का खुशी से पालन भी कर रही है। ऐसे में लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं।

यहां भी पढ़ें: यहां मंदिर दे रहें ऑफर, दान पेटियों के नोटों से जमा करें बिल और बच्चों की फीस

लोग गुस्सा कर रहें
वहीं फेसबुक पर पोस्ट हुए इस वीडियो को किसने पोस्ट किया और इसमें यह लड़की लड़का कौन है। इसका भी कुछ पता नही है लेकिन इस वीडियो को अब तक बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। करीब 11 लाख लोगों के देखने के अलावा 6 हजार से अधिक लोग इसे शेयर कर चुके हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस वीडियो को लेकर लोग काफी गुस्सा कर रहे हैं। लोग उस शख्स को निशाने पर भी ले रहे हैं जिसने महिला के गले के पट्टे को पकड़ा है। लोगों का कहना है कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर पुरुष महिलाओं का सम्मान क्यों नहीं करते हैं। ये आदमी बेवकूफ है और इस औरत की मदद की जानी चाहिए। महिलाओं का सम्मान न करने वालों को गॉड देख रहा है।

यहां भी करें क्लिक: अंतिम संस्कार के समय जिंदा हो गया ये व्यक्ति, उसके बाद जो हुआ...

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk