कानपुर। Navratri song : नवरात्रि का पावन पर्व 25 मार्च से शुरु हो रहा है। 25 तारीख से नौ दिनों तक हर एक दिन अलग- अलग देवियों की पूजा की जाती है। हालांकि पूजा- पाठ के दौरान तो मंत्रों का ही जाप होता है पर देवी माता के कुछ गाने भी साथ सुनने को मिलें तो माहौल अधिक भक्तिमय हो जाता है। अक्षरा सिंह का एक गाना इस साल की नवरात्रि के लिए स्पेशली रिलीज किया गया है। तो चलिए आपको सुनाते हैं वो खास गाना। इस गाने के बोल हैं, 'माई आवतारी हो'।

भावुक कर देगा मां की भक्ति से भरा ये गाना

अक्षरा सिंह का ये गाना घरेलू हिंसा से शुरु होता है और फिर मां की पूजा पर खतम। दरअसल एक औरत के साथ घरेलू हिंसा होती है, उसका पति मारता- पीटता है और फिर उसे घर से भगा देता है। ये गाना भक्तजनों को भावुक कर सकता है। चैत्र नवरात्रि से एक हफ्ता पहले ये साॅन्ग 17 मार्च को रिलीज किया गया था। इसे अब तक 3000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

नवरात्रि के लिए उनके ये गाने भी हैं खास

भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह ने इस गाने के अलावा भी कई और भक्तिपूर्ण गाने गए हैं जिन्हें नवरात्रि पर बजाया जाता है। इनमें से माई नजरी के कोर से अजोंर होखेला, ललकी चुनरिया ओढ़ के, देवी दुलरी अइली हमार व झूमे माई के दर पर दीवाना जैसे साॅन्ग शामिल हैं। फिलहाल देखते हैं ये खास और लेटेस्ट गाना 'माई आवतरी हो'।