मुंबई (पीटीआई)। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की पीरियड रोमांस फिल्म "बाजीराव मस्तानी" का म्यूजिकल वर्जन जल्द आने वाला है। यह लाइव स्टेज परफाॅर्मेंस होगी। जिसमें पेशवा बाजीराव की भूमिका एक्टर-माॅडल रजनीश दुग्गल निभाएंगे। इसके लिए रजनीश ने डांस की प्रैैक्टिस शुरु कर दी है। रजनीश मशहूर कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

ऑनलाइन ही रिलीज होगा
रजनीश ने कहा, 'मुझे संगीत के लिए पंडित बिरजू महाराजजी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित होने की बेहद ख़ुशी है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। मैंने नृत्य के रूप में 'छऊ' भी सीख लिया है। संगीत, जो अपने आप में एक बेहद अनुभव था।' रजनीश ने बताया, 'शुरू में यह योजना विभिन्न शहरों और देशों में ले जाने की थी, लेकिन इस बात की संभावना है कि हम अब ऑनलाइन ही जाएंगे। फिलहाल बातचीत जारी है।'


म्यूजिकल वर्जन में यह होंगे कलाकार

संजय लीला भंसाली की 2015 की फिल्म "बाजीराव मस्तानी" पीरियड ड्रामा फिल्म है। जिसमें मराठा पेशवा बाजीराव और मस्तानी की कहानी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नायक का किरदार निभाया, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया था। अब इसका म्यूजिकल वर्जन रिलीज हो रहा। मैत्रेयी पहाड़ी के निर्देशन में इस नाटक के लिए बिरजू महाराज रचनात्मक निर्देशक हैं। प्रसिद्ध कथक नर्तक, शैलजा नलवाडे और अनुसूया मजूमदार, क्रमशः मस्तानी और काशीबाई की भूमिकाएँ निभाएंगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk