ऑन लाइन पोर्न

पुरुषों के इंटरटेनमेंट के लिए जानी जाने वाली प्लेबॉय मैगजीन का कहना है कि वह वर्तमान में बुरे हालातों से गुजर रही है। जिससे वर्तमान में कंपनी ने बिक्री के लिए एक इनवेस्टमेंट अडवाइजर को हायर किया है। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि आज के दौर ऑन लाइन पोर्न होने की वजह से मैगजीन के प्रति लोग पहले की तरह एक्साइटेड नहीं दिखते हैं। वे ऑनलाइन चीजों को ज्यादा वरीयता दे रहे हैं और यह लोगों तक अपनी पहुंच ज्यादा बना रही हैं। जिससे प्लेबॉय मैगजीन का बिक्री बाजार काफी गिरता जा रहा है। ऐसे में अब प्लेबॉय मैगजीन अपनी एक नई इमेज बनाने की कोशिश है। सूत्रों की मानें तो प्लेबॉय ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया साइट्स पर अपने पोस्ट के लिए कंटेंट से भी बड़ा समझौता किया है।

कांपियों की बिक्री कम

जिनमें फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम जैसी साइट्स शामिल हैं। एक अंग्रेजी न्यूज साइट के अनुसार इस बिक्री से करीब 50 करोड़ डॉलर की आय होगी। वहीं प्लेबॉय मैंशन भी बिकने के लिए घोषित हो चुकी है। जिससे करीब 20 करोड़ डॉलर की आमदनी होगी। गौरतलब है कि 1972 में इस प्लेबॉय मैगजीन का सर्कुलेशन काफी ज्यादा था। इस मैगजीन की बाजार में काफी मांग होती थी। इस मैगजीन की उस दौर में करीब 70 लाख कांपियां बिकती थी, लेकिन आज इसकी बिक्री का ग्राफ गिरता जा रहा है। आज यह 8 लाख रह गया है। ऐसे में मैगजीन का इस दिशा में चिंतित होना जरूरी है।

inextlive from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk