हत्या से बढ़ा तनाव

होली के दिन गुरुवार को भोजपुर में प्रतिबंधित रणवीर सेना के एरिया कमांडर बिनोद पांडेय की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस सतर्क है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को विनोद पांडेय अपने घर पर था। अचानक विरोधी गुट के अपराधी उसके घर पहुंच गए। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। बताया जाता है कि विनोद पांडेय की गोलियां समाप्त हो गईं तो दूसरे गुट के अपराधियों ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी।

आपसी रंजिश का भी हो सकता है मामला

मृतक बिनोद पांडेय के साथ काफी पुराने विवाद जुड़े हुए हैं ऐसे में ये मामला आपसी रंजिश का भी हो सकता है। पाण्डेय पर दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश हत्या से संबंधित हैं। माले नेता बुधराम पासवान हत्याकांड में भी उसका नाम आया था। घटना के बाद अपराधी भागने में सफल रहे। स्थानीय लोग घटना का कारण पुराना विवाद बता रहे हैं। इस हत्या को आगामी पंचायत चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हत्या के बाद गांव में तनाव गहरा गया है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने मे़ जुटी है।

inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk