ऐसी है जानकारी
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर फिल्मफेयर समेत कई बेस्ट एक्टर अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब उन्हें 'महराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' भी चुना गया है। रणवीर को यह पुरस्कार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों मिलेगा। यह पुरस्कार 'लोकमत' की ओर से दिया जा रहा है।

यहां से की थी शुरुआत
2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखने वाले रणवीर के लिए साल 2015 सफल रहा। 'लोकमत महाराष्ट्रीय ऑफ द ईयर' पुरस्कार भीड़ से कुछ अलग करने वालों व राज्य पर सकारात्मक प्रभाव डालने और ब्रांड महाराष्ट्र को भारत व विश्व में चमकाने वाले व्यक्ति को सम्मान स्वरूप दिया जाता है। 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर की भूमिका महाराष्ट्र के गर्व पेशवा बाजीराव से जुड़ी यादों को ताजा कर देती है।

इससे पहले ये हो चुके हैं सम्मानित
इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को इस सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। इस साल ज्यूरी सदस्यों में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल, चर्चित अधिवक्ता उज्जवल निकम, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, कारोबारी हर्ष गोयनका, दिग्गज पत्रकार अयजा मेमन, फिल्मकार मधुर भंडारकर व अन्य शामिल रहे।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk