यह हो सकती है वजह
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रवि शास्त्री ने धोनी के संन्यास से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं। जो बातें अभी तक सबके लिए रहस्य बनी हुई हैं, उस पर चर्चा करते हुए शास्त्री ने बताया कि, उनका मानना है कि धोनी के संन्यास लेने के पीछे जो वजहें होंगी वह उनकी फिटनेस से जुडी हो सकती हैं। शास्त्री आगे कहते हैं, धोनी ने महसूस किया होगा कि क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में सामंजस्य बैठाना उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है। वहीं टेस्ट क्रिकेट काफी थकावट भी पैदा करता है।
धोनी को मिला नया कप्तान
धोनी के अचानक संन्यास लेने से टीम के कई खिलाड़ी काफी हैरान रह गए थे। शास्त्री बताते हैं कि, धोनी को यह भी समझ आने लगा था कि उनकी जिम्मेदारी उठाने वाला खिलाड़ी टीम में आ चुका था। धोनी के संन्यास लेने से पहले कुछ मैचों को याद करें तो यह समझ आ जाएगा कि धोनी ने क्यों संन्यास लिया था। हालांकि शास्त्री का यह भी कहना है कि, यह एक अच्छा फैसला था क्योंकि कोहली एक अच्छे खिलाड़ी हैं ही, साथ ही कप्तान की जिम्मेदारी उठाने लायक भी बन चुके थे। वहीं विराट सबकी पसंद भी थे, धोनी ने संन्यास लेकर यह साबित कर दिया था कि वह कोहली पर काफी विश्वास रखते हैं।
Hindi News from Cricket News Desk
Cricket News inextlive from Cricket News Desk