ऐसा हुआ वाक्या
ये वाक्या है साल 2011 का। अस्पताल में किसी गंभीर बिमारी के चलते मिस्टर 'ए' का एक ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन की लगभग सारी तैयारियां हो चुकी थीं। मिस्टर 'ए' ऑपरेशन थिएटर तक भी पहुंच चुके थे। तभी अचानक मिस्टर 'ए' को थोड़ी सी उलझन हुई और उनको दिल का दौरा पड़ गया। इतने में ऑक्सीजन की कमी हुई और उनके दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया।

ऑपरेशन थिएटर में हुआ कुछ ऐसा
डॉक्टरी शब्दों में सुनें तो टेक्निकली मिस्टर 'ए' की मौत हो गई थी। अब यहां तो बात हुई जीवन लीला के खत्म होने की। अब क्या आप सोच सकते हैं कि ये जीवन लीला खत्म होने की नहीं, बल्कि नए सिरे से शुरू होने की कहानी थी। यहां मौत के मुंह में पहुंचने के बाद भी ऑपरेशन थिएटर में उनके आसपास क्या हो रहा था, ये सब मिस्टर 'ए' को याद था।

पढ़ें इसे भी : भक्तों ने भगवान गणेश को स्वेटर पहना कर सर्दी से बचाया

एक महिला ने थामा हाथ
उन्हें याद है कि मेडिकल स्टाफ उनको बराबर झटके पर झटके दे रहा था। सिर्फ यही नहीं उनको ये भी याद है कि उन्हें दो लोगों को आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। इनमें से एक आवाज मेडिकल स्टाफ की थी और दूसरी एक महिला की थी। ये वो महिला थी जो उनका हाथ पकड़कर उनको छत के रास्ते बाहर ले जाना चाहती थी। मिस्टर 'ए' ने भी बिना कुछ सोचे-समझे उस महिला की बात सुनी और उसके साथ चल दिए।     

पढ़ें इसे भी : 9 साल की बच्ची की स्केटिंग देख हैरान हो जाएंगे आप

तीन मिनट के मौत की इस कहानी में दिख गया जीवन के अंत का पूरा सच
भरोसा किया उस महिला पर
मिस्टर 'ए' को ऐसा लग रहा था जैसे कि वो उस महिला को जानते हैं और उसपर भरोसा कर सकते हैं। फिर उनको ऐसा लगा जैसे वो महिला किसी खास वजह से उसको वहां से ले जा रही थी। इतने में मिस्टर 'ए' को एक और बड़ा झटका लगा और उनकी आंखों के सामने दो लोग खड़े दिखाई दे रहे थे। इनमें से एक नर्स थी और दूसरा एक गंजा सा व्यक्ित था।

पढ़ें इसे भी : ओह माई गॉड! ये कुत्ता तो चला लेता है कार, ड्राइविंग टेस्ट भी कर लिया पास

अस्पताल स्टाफ ने की पुष्टि
इतने में उनके दिमाग ने उनको समझाने की कोशिश की कि अब वो फिर से जिंदा हो गए हैं। पूरी तरह से होश में आने के बाद मिस्टर 'ए' ने सभी को अपनी तीन मिनट की मौत का पूरा रहस्य बताया। उनकी कहानी जिसने भी सुनी, वो बिना चौंके नहीं रह सका। वहीं अस्पताल के स्टाफ ने भी इस बात की पुष्टि की कि मिस्टर 'ए' की तीन मिनट के लिए मौत हो चुकी थी। उस दौरान उनके दिमाग ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk