मॉस्को / संयुक्त राष्ट्र (एपी / पीटीआई)। Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन में रूस की ओर से सैन्य कार्रवाई शुरू हो चुकी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा किया है। रूस का कहना है कि इसका उद्देश्य अपने नागरिकों की रक्षा करना है। इसके पीछे यूक्रेन का शासन जिम्मेदार है। टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह एक्शन यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में लिया गया है। पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकने और मास्को सुरक्षा गारंटी की पेशकश करने की रूस की मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस की सैन्य कार्रवाई की निंदा की

इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई लक्ष्य नहीं है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि वो रेड लाइन क्राॅस कर गए हैं। हालातों पर हमारी नजर है। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए दुनिया रूस को जवाबदेह ठहराएगी।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक हो रही है

वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूसी राष्ट्रपति से यूक्रेन पर हमला करने से अपने सैनिकों को रोकने और "शांति को एक मौका देने" की अपील की है। गुटेरेस ने बुधवार देर रात यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक को संबोधित किया, इस सप्ताह दूसरी बैठक और 31 जनवरी के बाद चौथी बैठक रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने के कारण हुई।

International News inextlive from World News Desk