इंसान की नहीं है खोपड़ी
डेनमार्क के शोधकर्ताओं को सीलैंड आईलैंड में 100 साल पुरानी एक सीवर लाइन के पास खोपड़ी मिली है। शोधकर्ताओ का कहना है कि ये खोपड़ी किसी एलियन की ही रही होगी। ऐसा वो इसलिए कह रहें है कि क्योंकि इस खोपड़ी का साइज आम इंसानों जितना नहीं है। इसके साथ ही आंखे भी काफी बड़ी हैं। उनका कहना है कि धरती पर अब तक ऐसा कोई जीव नहीं है तो संभवत: ये एलियन की ही खोपड़ी है।
मिली खोपड़ी,800 साल पहले आए थे धरती पर एलियन!
जांच में हुआ खुलासा
शोधकर्ताओं को यह खोपड़ी 2007 में मिली थी। जांच करने पर उनको इस बात का पता चला कि ये खोपड़ी 800 साल पुरानी है। लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि वैज्ञानिकों का कहना है कि ये खोपड़ी 800 साल पुरानी है जबकि पाइप लाइन के अंदर ये खोपड़ी 100 साल से ही है। अब ये खोपड़ यहां कैसे आई ये बता पाना वैज्ञानिको के लिए भी मुश्किल है।वो खुद इस बात पर मंथन कर रहे हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk